Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


सिलेंडर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :22 मई 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव बबैल खेत में बने कमरे से सिलेंडर चोरी करने वाले आरोपी को बीती देर सायँ गांव नंगला पार फिरनी से गिरफ्तार किया। आरोप की पहचान रोहित पुत्र वेदपाल निवासी नंगला पार के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिये पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने जनवरी में गांव बलैल खेत में बने कमरे से दो गैस सिलेंडर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में अजय पुत्र बलिंद्र निवासी बबैल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने चोरीशुदा सिलेंडर राह चलते अज्ञात युवक को 3 हजार रूपए में बेचकर एक हजार रूपए नशा करने में खर्च कर दिए।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी रोहित के कब्जे से बचे 2 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना सेक्टर 13/17 में गांव बबैल निवासी अजय पुत्र बलिंद्र ने 9 जनवरी को शिकायत देकर बताया था कि उसके खेत में बने कमरे में लेबर का सामान रखा था। अज्ञात चोर कमरे से दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। अजय की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments