Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज की छात्रा विनीता और अंजली ने केयूके की मेरिट सूची में बनाया स्थान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 27, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT – 27 जुलाई 2022, बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीए जनसंचार के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण समेत सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय , कुरूक्षेत्र ने बी.ए जनसंचार तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि केयूके के टॉप 15 की सूची में छात्रा विनीता ने 473 अंक लेकर सातवाँ स्थान एवं छात्रा अंजलि ने 469 अंक लेकर तेरहवा स्थान हासिल किया। ज्ञात रहे कि दोनों छात्राएं पहले भी केयूके की मेरिट सूची में स्थान हासिल कर चुकी है।
जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण ने बताया कि जनसंचार विभाग के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल वर्क में भी रुचि लेते है। कॉलेज में समय – समय पर विद्यार्थियों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन कराया जाता है। जिसमे विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों के द्वारा छात्रों को इंटर्नशिप एवं जॉब ऑफर की जाती है।

Comments