DITM में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन। 112 लोगों को मिले ऑफर लेटर।
BOL PANIPAT : डी आई टी एम कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ. जिसमे अलग अलग कॉलेज के 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. प्लेसमेंट ड्राइव मे क़ुएस कारपोरेशन लिमिटेड , एयरटेल, वोडाफ़ोन और अलग अलग टेलीकॉम इंडस्ट्रीज ने भाग लिया और छात्रों का इंटरव्यू लिया जिसमे 112 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ! उसी दिन मौके पर सभी छात्रों को ऑफर लेटर दिए गए. इस प्लेसमेंट ड्राइव में सोनीपत, मुरथल, पानीपत , करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, कुंडली आदि जगह पर छात्रों का चयन हुआ!क़ुएस कंपनी के एच आर अजय कुमार ने कहा कॉलेज बहोत अच्छा काम कर रहा है ! डी आई टी एम कॉलेज के एडमिन ऑफिसर केतकी सागर ने इस उपलब्धि को उजागर करते हुए कॉलेज पर गर्व महसूस किया. कॉलेज के वार्डन कमल शर्मा का कहना है की भविष्य में ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव करते रहेंगे. कॉलेज के अफसर आर पी भारद्वाज ने इस मौके पर छात्रों का उत्साह बढ़ाया. कॉलेज के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर अमन ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें ड्राइव क रूल रेगुलेशन के बारे में बताया. इस मोके पर कॉलेज के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर नीरज कुमार ने कहा की ये कॉलेज के लिए अच्छी उपलब्धि है उन्होंने कहा की डी आई टी एम कॉलेज शिक्षा के साथ साथ छात्रों को करियर में भी सफलता दिलाता है. कॉलेज के बिहार एरिया के मार्केटिंग डायरेक्टर परवीन झा ने छात्रों को मोटीवेट किया और उनका उत्साह बढ़ाया ! कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर अखिल जैन ने सभी स्टाफ मेंबर्स और छात्रों को भविष्य में होने वाले प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में जानकारी दी और सभी का धन्यवाद किया! इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन संजीव कुमार जैन ने जॉब ऑफर पाने वाले सभी छात्रों को बधाई दी और जॉब फेयर में भाग लेने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी !
इस अवसर पर महिवाल, दीपक चिकारा, अंजू , नेहा ,सुमित, नीलम , पूनम , निशा , साक्षी , बिजेन्दर आदि स्टाफ मेंबर मौजूद रहे.

Comments