Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में जितना भ्रष्टाचार हो रहा है पानीपत विधायक के ऑफिस से फाइनल हो कर निकलता है : संजय अग्रवाल

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 28, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार को ले कर सामने आए ।आपको बता दे की कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने नगर निगम द्वारा वार्ड 14 के टेंडर एक्सटेंशन को लेकर मौजूदा विधायक,सांसद,मेयर और पार्षद को घेरा और कहा की सारे के सारे भ्रष्टाचार में लिपटे हुए है । इस दौरान कहा की नगर निगम द्वारा 700 मीटर के रोड की जगह 400 मीटर का टेंडर क्यों लगा जबकि आधा टेंडर कैसे लग सकता है। CETP वाले रोड का टेंडर इसके साथ कैसे लगा जो आज तक नही बना और बनने से पहले पेमेंट कैसे हो गई। जिस पार्षद के कहने पर पेमेंट की गई है उसकी न्यायिक जांच हो और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.

किस कानून के तहत टेंडर की राशि 247% बढ़ाई गई जबकि नगर निगम कमिश्नर का कहना है टेंडर की राशि केवल 10% ही बढ़ा सकते है ऐसे में किसके कहने से टेंडर की राशि बढ़ाई गई है इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए जबकि 1 करोड़ से ज्यादा की राशि का टेंडर केवल नगर निगम हाउस द्वारा ही पास किया जाता है तो जिस पार्षद के कहने से यह टेंडर पास हुआ है उसकी जांच होनी चाहिए. वही कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल में कहा की मुझे तो लगता है पानीपत में जितना भ्रष्टाचार हो रहा है पानीपत विधायक के ऑफिस से फाइनल हो कर निकलता है ऐसे में इन सबकी न्यायिक जांच हो और कानूनी कार्यवाही की जाए

Comments