तिरंगा देश की शान :- गजेंद्र सलूजा
BOL PANIPAT : 31 जुलाई ज़िला भाजपा अध्यक्ष के हुडा स्तिथ कार्यलय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में संबोधित करते हुए तिरंगा अभियान के संयोजक गजेंद्र सलूजा कहा कि तिरंगा देशभक्ति का संचार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत देश भर में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य है ।इतने बड़े पैमाने पर तिरंगा फहराने से निशचित रूप से देश मे देशभक्ति ओर देशप्रेम की भावना का संचार होगा ।
सलूजा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र की मोदी सरकार ने घर-घर तिरंगा अभियान मनाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सोच है। इससे युवाओं में देशप्रेम और देशभक्ति का संचार होगा। देश भक्ति के प्रति जज्बा पैदा होगा क्योंकि तिरंगा देश की आन, बान और शान है और इसकी खातिर हमारे वीर शहादत देते है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा हमें उन वीरों की याद दिलायेगा, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वप्र देखा था। उन्होंने कहा हम उन वीरों के सपने को पूरा करने के लिए इस अभियान को सफल बनाएंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण छोक्कर,रविंदर भाटिया ,तिरंगा अभियान के सहस्योजक मेघराज गुप्ता,सोशल मीडिया के अभियान सयोजक दीपक सलूजा,सुनील पढ़ाना, सतीश सहगल,जिला सह मीडिया प्रभारी सुनीता गोयल,जसमेर शर्मा,जितेंद्र भारद्वाज ,रमेश सैन, तरुण पसरीजा ओर विभिन मंडलो से तिरंगा अभियान के संयोजक,सह संयोजक,सोशल मीडिया के साथी मौजूद रहे।

Comments