Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


लोकसभा चुनाव की तैयारियों  को लेकर फरवरी से भाजपा का चलो गांव की ओर अभियान होगा  शुरू.

By LALIT SHARMA , in Politics , at January 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जनवरी, जहाँ अन्य पार्टियां  अपना संगठन भी नही बना पा रही वहीं भाजपा ने अपनी लोक सभा चुनावी तैयारियां को तेज कर दिया है।भाजपा फरवरी माह में चलो गांव की  ओर   अभियान शुरू कर रही है। जिसमे हर बूथ एक एक प्रवासी कार्यकर्ता प्रवास करेगा जहां वह पार्टी की नीतियों तथा सरकार के विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करेगा। पार्टी हर बूथ पर जहां एक एक प्रवासी कार्यकर्ता भेजेगी उसकी मदद के लिए हर बूथ पर एक एक संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा ये जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भाजपा तथा विधायक मोहन लाल बड़ौली ने जिला भाजपा के जी टी रोड स्थित कार्यालय पर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहे।
मोहन लाल बडौली ने आगे कहा की पार्टी गत लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी सभी की सभी दस सीटों का जितना सुनिश्चित है परन्तु जीत का अंतर को अधिक बढ़ाना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा की भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी का विस्तार अब गांव गांव गली गली हो चुका है। अब  केवल बूथ के कार्यकर्ताओं  को सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देकर  प्रचार प्रसार के  लिए सक्षम बनाना है।उन्होंने कहा की पानीपत जिले में चलो गांव की ओर अभियान अपने उद्देश्यों प्राप्त कर सफल होगा । उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में पानीपत जिला का योगदान पहले की अपेक्षा बहुत अधिक रहेगा ।उन्होंने प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।बैठक को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने भी संबोधित किया।

Comments