Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान गांव खोतपुरा में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवा नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :04 अगस्त 2022, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान वीरवार को थाना सैक्टर 13/17 क्षेत्र के अंतर्गत गांव खोतपुरा में पहुंचकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए बताया की नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा,ताकि नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं परंतु इस मुहिम की शत-प्रतिशत सफलता के लिए आमजन का सहयोग ज़रुरी है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालो की सुचना बेखौफ होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा,खेल कूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़ कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया की वे अपने बच्चो की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें और नशे जैसी समाजिक बुराई से दूर रहने के लिए सचेत करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में अपना भाई चारा मजबूत करें तथा छोटे मोटे आपसी झगड़े व मन-मुटाव के मामले पंचायती स्तर पर ही निपटाने का प्रयास करें ताकि गांव में भाईचारा मजबूत रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने इसी के साथ-साथ ग्रामीणों को साइबर क्राइम व डायल 112 तथा महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान थाना सैक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय भी मौजूद रहे।

Comments