मोटर साईकिल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार. बरामद की चोरीशुदा मोटरसाईकिल.
BOL PANIPAT : 12-07-2023, थाना प्रभारी समालखा इन्सपैक्टर सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पानीपत अजीत सिह शेखावत आईपीएस के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम एरिया मे गस्त व चैकिग कर रही थी जो गुप्त सूचना मिली की पुराने बस स्टैण्ड समालखा के पास फ्लाईओवर के नीचे मुकदमा नम्बर 553 मे चोरी की हुई मोटरसाईकिल के साथ खडा है अगर फोरी जाकर पकड़ा जाए तो काबू आ सकता है जो सूचना पर यकीन करते हुए पुलिस की टीम ने फ्लाई ओवर के नीचे बताई गई पहचान के अनुसार युवक को काबु कर पुछताछ की तो युवक ने अपना नाम व पता रिंकु पुत्र बलवान निवासी आरके कालोनी मुरथल हाल गाँव जौरासी खास समालखा बताया मोटरसाईकिल के कागजात मांगे तो युवक कोई कागजात पेश नही कर सका मोटरसाईकिल के इन्जन नम्बर व चेसिज नम्बर को आँनलाईन चैक किया तो मोटरसाईकिल मुकदमा नम्बर 553/23 थाना समालखा मे चोरीशुदा मिली आरोपी को गिरफ्तार करके माननीय न्यायलय मे पेश किया गया माननीय न्यायलय के आदेशानुसार आरोपी रिंकु उपरोक्त को जेल मे भेज दिया गया ।
इन्सपैक्टर सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14.06.2023 को शिकायतकर्ता र्प्रिंश पुत्र रोहताश वासी मनाना ने शिकायत देकर बताया था कि दिनांक 14.6.23 को मै मोटरसाईकिल न0 HR60H-1177 को लेकर अपने दोस्त सचिन के पास समय करीब 2.30 PM पर नरायणा रोड पर आया था मैने अपनी मोटरसाईकिल गली में खडी करके सचिन के घर पर चला गया था । जब मै वापिस आया तो मेरी मोटरसाईकिल नही मिली जिसका इंजन न0 HA10GHHEE3382 व चेसिस न0 MBLHAR087HHE80502 मार्का स्पलैण्डर प्लस रंग काला मार्का 2017 है । कृप्या करके मेरी कार्यवाही की जाये । जिस शिकायत पर मुकदमा नम्बर 553 DT 14.06.2023 U/S 379 IPC थाना समालखा पानीपत दर्ज रजिस्टर किया गया था ।

Comments