Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


डिपू धारक लाभार्थियों को बाध्य करके तिरंगे का वितरण करते हुए पाया गया तो डिपू धारक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जायेगी: जीतेश गोयल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 11, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 अगस्त–जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जीतेश गोयल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके तहत जिला पानीपत के सभी डिपू धारकों को आमजन में तिरंगा वितरण करने हेतू तिरंगे उपलब्ध करवाए गये हैं। इस बारे महानिदेशक खाद्य एवं आपूर्ति मामले विभाग द्वारा निर्देश दिए गये हैं कि डिपू धारकों द्वारा आमजन में तिरंगे का वितरण आमजन की स्वेच्छा से ही किया जाए। किसी भी नागरिक को तिरंगा खरीदने के लिए बाध्य न करें। उन्होंने कहा कि आमजन में यह भ्रांति न फैलाई जाए कि केवल तिरंगा खरीदने पर ही कार्ड धारक को राशन डिपू से राशन वस्तुएं जारी की जायेंगी। सभी डिपू धारक लाभार्थियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करें और आमजन की इच्छा अनुसार ही उन्हें तिरंगा वितरित करें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लें तथा जिला प्रशासन व विभाग का सहयोग करके उसे सफल बनाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी डिपू धारक आमजन को भ्रमित कर उनकी इच्छा के विपरीत नागरिकों को या लाभार्थियों को बाध्य करके तिरंगे का वितरण करते हुए पाया गया तो सम्बन्धित डिपू धारक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Comments