Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में पीओ घोषित आरोपी को थाना इसराना पुलिस ने किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 31, 2022 Tags: , , , , ,

आरोपी 4 वर्षो से चल रहा था फरार

BOL PANIPAT : 31 अगस्त 2022, थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर, उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना इसराना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर दबिस देते हुए चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी नवीन पुत्र राजेंद्र निवासी बांध को इसराना बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया चेक बांउस के मामले में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी प्रवीन को माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2018 में पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी प्रवीन को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए पिछले 4 सालों से विभिन्न ठीकानों पर छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी प्रवीन को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया।

Comments