Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय महिला कालेज मतलौड़ा में चलाई गई बसे।छात्राओं ने किया बस चलने पर इनसो नेताओं का धन्यवाद।   

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 7, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT (कविता) :- राजकीय महिला कालेज मतलौड़ा में बंद की गई सभी बसों को दोबारा कालेज में शुरु कर दिया हे जिससे छात्राओं में खुशी की लहर है। इन बसों के चलने पर छात्राओं ने इनसो छात्र नेताओं का धन्यवाद किया है डिम्पल राठी,क्रितिका बेनिवाल, गीता मान  आदि कालेज की छात्राओं ने बताया की  हमारी बंद पड़ी बसों के लिए  छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) लगातार बसों को शुरु करवाने के लिए संघर्ष कर रही थी छात्राओं ने बताया की इनसो राष्ट्रीय महासचिव  राजेंद्र जैलदार और इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने हमारी बसों के लिए कई बार रोड़वेज अधिकारीयों से मिले और ज्ञापन दिया उसके बाद रोड़वेज जीएम से लगातार मिलते रहे  हर छात्राओं के हर रुट पर बसे चलवाई लगातार संघर्ष करते रहे । छात्राओं ने बताया की इनसो छात्र नेता लगातार कई बार हमारे कालेज आए और बसों की समस्या सुनी और इसके बाद रोड़वेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा से मिले और उन्हें समस्या का ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने बताया की हर वर्ष इनसो ही हमारी बसें चलवाती है जिस रुट पर छात्राएं बस ना चलने के कारण परेशान होती है तो वहां छात्र संगठन इनसो ही हमारी बस चलवाता है  सभी बस इसलिए हमारी बसें इनसो की बदौलत चली हैं इनसो हमारे साथ खड़ी हुई और हमारी बसें चलवाई। इस अवसर पर प्रियंका, ज्योति, सुमन, रेखा, रीटा , किरण, नीरू, परमजीत, आदि छात्राएं मौजूद थी

Comments