Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सोशल मीडिया के माध्यम से अपने अपने बूथों को मजबूत करें:डा संजय शर्मा

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 12, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 12 सितम्बर, विश्व बड़ी तेजी से बदल रहा है हमे भी बदलते विश्व के कदम से कदम मिला कर चलने के लिए बदलावों को स्वीकार करते हुए उनके साथ चलना होगा । ये केवल तकनीक के उपयोग के माध्यम से ही संभव है ये शब्द भाजपा प्रदेश मीडिया एवम सोशल मीडिया प्रमुख डा संजय शर्मा ने सेवा साधना केंद्र में अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में आज दूसरे दिन के चतुर्थ सत्र को मुख्य वक्ता  के तौर पर बोलते हुए कहा ।इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर ने की।
डा संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपनी बात शीघ्र तथा सही तरीके से जनता के बीच रख सकते है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रचार प्रसार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।आजकल वो मध्यम सोशल मीडिया ही सबसे उपयुक्त है।
डा संजय शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग में टिप्स देते हुए बताया की विस्तारक बूथ पर जाकर बूथ समिति ,पन्ना प्रमुख तथा की वोटर को अपने नेताओं के पेज लाइक करवाए।
अपनी पार्टी के पेज भी लाइक करें व करवाएं  ताकि सबको पार्टी की नीतियों सरकार के कामों तथा नेताओं के विचारों को जानने का अवसर मिले।
डा संजय शर्मा ने कहा की बूथ के व्हाट्सएप ग्रुप में कम से कम तीस प्रतिशत मतदाताओं को जोड़ना होगा इस से अधिक कितने भी जोड़ सकते हो।
डा संजय ने कहा की अपने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग जनता को सरकार की नीतियों को जानने के लिए करना बूथ पर सिखाए ताकि सभी पात्र लोग सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके ।
इस अवसर  मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्र नाथ शर्मा, पानीपत जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता करनाल जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र राणा, निर्मला बैरागी जिला भाजपा प्रभारी पानीपत संदीप जोशी,करनाल भाजपा जिला प्रभारी दीपक शर्मा, महापौर करनाल रेणु बाला गुप्ता, जिला परिषद चेयर पर्सन ज्योति शर्मा, गजेंद्र सलूजा,कुलदीप कौशिक,संजय छोकर, सुलेख डिड वाडा,मेघराज गुप्ता,विनोद छोकर,कृष्ण छोकर,रविंद्र भाटिया, ईश कुमार राणा, डा अशोक,रविंद्र पांचाल तथा बब्बू मंजुरा मौजूद रहे।

Comments