Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने की कॉलेज गेट पर पुलिस पीसीआर की मांग

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 8, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज सैक्टर 18 में कॉलेज में छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े किए है।  आज  इनसो ने देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में सुरक्षा को लेकर एडिशनल एसपी विजय सिंह से उनके कार्यालय मे जाकर छात्रों की सुरक्षा मांग रख नियमित पुलिस पीसीआर की नियुक्ति  की मांग की है।   इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व मे काफी संख्या मे छात्रों ने एडिशनल एसपी से मुलाकात कर कॉलेज के गेट पर नियमित पुलिस पीसीआर की मांग की है

बाहरी शरारती तत्व कॉलेज में करते हैं गुंडागर्दी

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज सेेक्टर 18 में स्थित है जो लगभग शहर से 3 किलोमीटर दूरी पर है यहां पुलिस सुरक्षा के गेट पर ना होने के कारण  कॉलेज  पढने आने वाले छात्र छात्राओं को काफी परेशानीयों को सामना  करना पड़ रहा है।  हर रोज सैकड़ों  की संख्या मे बाहरी शरारती तत्व कॉलेज में सुरक्षा न होने के कारण घुस जाते है व  विद्यार्थियों  को परेशान करते है।  छात्रों को धमकियां देते है।  अपने  आप को कॉलेज का प्रधान बताते है जबकि उनका कॉलेज से कोई लेना देना नही होता।  न ही वो कॉलेज के छात्र है और न कभी छात्र रहे है।  वो सिर्फ कॉलेज  में झगड़े करते है, छात्रों को पीटते है जिस वजह से  छात्रों में उनके नाम का एक खौफ बना रहता है और अगर कोई छात्र उनकी नहीं मानता तो वो छुट्टी होते ही कॉलेज के गेट पर उनको मिलकर पीटते है जिससे छात्रों में बाहरी शरारती तत्वों को लेकर डर बना हुआ है.  छात्रों की पढाई भी प्रभावित हो रही है।  ऐसे शरारती तत्व कई बार कॉलेज में हथियार लेकर भी प्रवेश करते है कई बार छात्रों पर  कॉलेज  के गेट पर सिर फोड़कर या कोई अन्य तरीके से झगड़ा कर रफूचक्कर हो जाते है।  उनको किसी प्रकार का कोई डर नहीं हैं।  ऐसे तो कोई भी बदमाश  कॉलेज  के अंदर घुस किसी भी घटना को अंजाम देकर बाहर  निकल जाएगा जिससे यह शिक्षण संस्थान ना होकर बदमाशी  का अड्डा बन जाएगा  .  यह घटनाएं कॉलेज में  लम्बे समय से लगातार हो रही है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है


मनचले शरारती तत्वों से छात्राएं परेशान
इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि इस दौरान छात्राओं के साथ भी आए दिन महाविद्यालय के गेट पर मनचले खड़े होकर और कॉलेज के अंदर घुस कर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करते है व उन्हें देखकर फब्तियां  कसते है।  इसकी शिकायत  छात्राएं अगर कॉलेज  प्रशासन से करते है तो वो उसी समय भाग जाते है।  इनसो छात्र नेताओं  का कहना है कि महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोई महिला पुलिस या पुलिस पीसीआर तैनात नहीं है, साथ ही महाविद्यालय के गेट पर कोई सीसीटीवी भी नही है।  जिसका फायदा उठाकर ये कॉलेज के अंदर घुसते है



जल्द सुरक्षा नहीं हुई तो होगी तालाबंदी
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की कॉलेज मे छात्र छात्राओं  की सुरक्षा को देखते हुए अगर जल्द नियमित पुलिस पीसीआर की नियुक्ति नहीं की गई तो इनसो कॉलेज के गेट पर तालाबंदी करेगी किसी भी कॉलेज पढने आने वाले छात्र-छात्रा को सुरक्षा को लेकर परेशानी नहीं होने दी  जाएगी इनसो छात्रों के साथ खड़ी होकर उनको हर हाल में सुरक्षा प्रदान  कराएगी। 

एडिशनल एसपी विजय सिंह ने छात्र नेताओं को विश्वास दिलाया की देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज  के साथ साथ पानीपत के हर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था  को लेकर किसी भी कीमत पर  लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।  पानीपत के शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस पीसीआर की नियुक्ति कर गश्त बढ़ाई जाएगी।    कॉलेजों में जो शरारती तत्व मिलेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस अवसर पर रोहित सिंह, सचिन रोड़, विजय खर्ब, नितेश शर्मा, आकाश गर्ग, दिपांशु दहिया, मिता जोगी, अंकित रावल, सुमित सैनी, लक्ष्य पुनिया आदि छात्र मौजूद थी। 

Comments