Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


निदेशक स्तर के अधिकारियो के बीच हुई बैठक के अनुरूप अमल नही हुआ तो पुन: जन आन्दोलन करेगे स्वास्थ्य कर्मी।

By LALIT SHARMA , in HEALTH , at September 18, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 18 सित्मबर, स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांगो को लेकर गत बीरवार को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डा0 वीणा सिंह की अध्यक्षता मे गठित निदेशक स्तर के अधिकारियो के बीच हुई बैठक के अनुरूप अमल नही हुआ तो पुन जन आन्दोलन करेगे स्वास्थ्य कर्मी। यह जानकारी आज यहा जारी एक सयुक्त प्रैस विज्ञप्ति मे स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा,  महासचिव सतपाल खाशा , प्रचार सचिव राकेश सिवाच ने बताया आन्दोलन के तहत सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियो के माध्यम से सरकार को मांग की जायेगी कि राज्य के शहरी क्षेत्र मे वर्तमान समय मे स्वीकृत पदो को बरकरार रखने के साथ साथ आबादी पर आधारित नोरम के अनुसार पद स्वीकृत किये जाये। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की योजना शाखा द्वारा आबादी पर आधारित नोरम को दरकिनार करते हुए राज्य के सभी जिला स्तरीय शहरो मे एक समान 6 एम.पी.एच.डब्लू. व एक स्वास्थ्य सुपरवाईजर के पद रखने और महिला एम.पी.एच.डब्लू. व महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर के सभी पदो को समाप्त करने का निर्णय लिया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की योजना शाखा के उक्त निर्णय के विरोध मे गत 22 अगस्त को हजारो स्वास्थ्य कर्मचारियो ने स्वास्थ्य महानिदेशालय के पंचकूला कार्यालय को घेराव किया था। उसके उपरान्त महानिदेशक ने आश्वासन दिया था कि कोई पद समाप्त नही किया जायेगा परन्तु योजना शाखा द्वारा लगातार पदो को एच.आर.एम.एस पोर्टल से हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसी विषय को लेकर गत 15 सितमबर को पुन महानिदेशक डा. वीणा सिंह की अध्रूक्षता मे अधिकारियो तथा स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ व बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एशो0 हरियाणा के सयुक्त शिष्टमण्डल के बीच स्वास्थ्य भवन पंचकूला मे बातचीत हुई । जिसमे  संघ के प्रतिनिधमण्डल ने नये नोरम के नाम पर राज्य के जिला व उपमण्डल स्तरीय शहरो मे  एम.पी.एच.डबलू व स्वास्थ्य सुपरवाईजरो के पदो को समाप्त करने का कडा विरोध दर्ज करवाया और सरकार के नोरम तथा भारतीय पब्लिक स्वास्थ्य मांपदड के अनुरूप नये पदो के सृर्जित करने की मांग रखी।  महानिदेशक ने भरोसा दिया कि पूर्व मे स्वीकृत सभी पदो को बहाल रखने के लिए सरकार को पुन सिफारिष की जायेगी और इसके अलावा उन्होने राज्य के सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर 2015 से पूर्व मे सवीकृत पदो के वेतन बिल आदि के आवश्यक दस्तावेज 15 दिन के अन्दर अन्दर भेजने के आदेश जारी किये। इसके अलावा अधिकारियो द्वारा बताया गया कि एम.पी.एच.डबलू काडर व उससे पदोन्नत स्वास्थ्य सुपरवाईजर के पदो को एफ.पी.एल 7 , एस.एम.आई0. के पद को एफ पी.एल. 8, देने के के लिए प्रस्ताव  पर सरकार द्वारा लगाई गई आपति को दुरस्त करके पुन सरकार को भेजा हुआ है, जिसकी स्वीकृति शीघ्र ही मिलने की उम्मीद है।
        कर्मचारी नेताओ ने बताया कि इसके अलावा एम.पी.एच.डबलू काडर व उससे पदोन्नत पदो के पदनाम बदलने के प्रस्ताव को तुरन्त अनुमोदित करने के लिए सरकार को पुन सिफारिश की गई है। महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर को राजस्थान सरकार की भांति पदोन्नति के ज्यादा अवसर प्रदान करने, , कनफर्म व पदोन्नति करने की सूची जारी करने, का भी आश्वासन दिया । कर्मचारी नेताओ ने राज्य के सभी जनप्रतिनिधियो व नगर पार्षदो से आहवान किया कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करने हेतू राज्य के शहरी क्षेत्र मे स्वास्थ्य कर्मचारियो के समाप्त पदो को बहाल रखवाने तथा आबादी के नोरम अनुसार नये जनहित मे आगे आकर कार्य करे। 

Comments