Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री का दौरा रविवार को पानीपत में शहर के पहली पातशाही गुरूद्वारे में टेकेंगे मत्था

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 24, 2022 Tags: , , , ,

डीसी ने अधिकारियों को दिये ज़रूरी दिशानिर्देश

BOL PANIPAT , 24 सितम्बर। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलग से गठन की मंजूरी मिली हैं। जिसके फलस्वरुप प्रदेश के पूरे सिक्ख समाज में खुशी का माहौल हैं। इसी उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला के सिक्ख समाज के लोगों के साथ शहर के पहली पातशाही गुरुद्वारे में रविवार को मत्था टेकेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीसी सुशील सारवान ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों तथा सिक्ख समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत चर्चा की। डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी तथा कर्मचारी अपने सबंधित विभाग की विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी विभाग की साईट का दौरा कर सकते हैं,इसलिए सभी अधिकारी मुस्तैद रहें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए एसडीएम वीरेन्द्र ढुल तथा एसई नगर निगम ओवरआल इंचार्ज रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, अतरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments