Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बन्धित भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 13, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 13 जुलाई आज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बन्धित भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला हस्पताल जींद में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप कुंडू ने की ।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला उपाध्यक्ष अमित लड़वाल व प्रेस सचिव सुनील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिनेश कुमार फ्लीट मैनेजर जींद को 11 जून को जींद से रोहतक जाते समय एम्बुलेंस में हुई बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण व दुखदायी मृत्यु के मामले में दोषी करार देकर बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं जिसको लेकर आज स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा जिला जींद कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें पूरे मामले पर गहन विचार विमर्श के बाद निष्कर्ष निकाला गया कि दिनेश कुमार द्वारा जांच में सहयोग करते हुए जो लिखित व मौखिक रूप से पक्ष रखा गया है

जांच कमेटी ने दिनेश कुमार के पक्ष को अनदेखा करते हुए उनकी बर्खास्तगी का फरमान नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक द्वारा जारी किया गया इस कर्मचारी विरोधी मानसिकता से लिए गए निर्णय का संघ डटकर विरोध करेगा जिसके अंतर्गत शुक्रवार दिनांक 15 जुलाई को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नागरिक हस्पतालों में काले रिबन लगाकर रोष प्रदर्शन करेगा व वीरवार दिनांक 21 जुलाई को जिला हस्पताल पर प्रदर्शन करके स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन देगा ।

बैठक में उझाना ब्लॉक प्रधान बिमला देवी, जुलाना से सुनता देवी ,जींद से कमलेश, सलिंद्र, प्रवीण, सुखविन्दर, आर्य कुलदीप, हरेंद्र, नरवाणा से जगदीप , प्रधान विनती रानी, सीमा मुवाना आदि सभी जिला समित्ति सदस्य मौजूद रहे ।

Comments