Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो की मांग राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में कैंटीन शुरु हो

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 27, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT मतलौङा (कविता):- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने आज राजकीय महिला कॉलेज मतलौङा में छात्राओं की खाने पीने की समस्याओं को देखते हुए कैंटीन शुरु करने की मांग की है ।इससे पहले इनसो ने कॉलेज आने जाने में छात्राओं को रही परेशानियों को लेकर कॉलेज के लिए 10 के करीब बसे शुरु करवाई थी अब इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के सामने छात्राएं गीता मान, क्रीतिका बेनिवाल और डिम्पल राठी समेत काफी छात्राओं ने इनसो छात्र नेताओं के सामने अपनी कॉलेज की कैंटीन की समस्या रखी जिसको लेकर सभी इनसो नेत्री कॉलेज प्राचार्य संदीप कंधावल के आफिस में उन्हें इस समस्या को लेकर मिलने पहुंचे लेकिन कॉलेज प्राचार्य नहीं मिले जिसको लेकर इनसो छात्र नेताओं ने कॉलेज प्राचार्य से फोन पर बात करके कॉलेज कैंटीन को दोबारा शुरु करने की मांग की जिस पर कॉलेज प्राचार्य ने इनसो नेताओं को आश्वासन दिया की छात्राओं की मांग जायज है ज्लद ही कॉलेज में केंटीन शुरु की जांएगी

1300 के करीब छात्राएं

इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार ने बताया की राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में करीब 1300 छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र से कॉलेज पढने आती है लेकिन कॉलेज मै कैंटीन ना होने के कारण कॉलेज की छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कैंटीन ना होने के काऱण हजारो छात्राओं को रोज खाने पीने की वस्तुओं में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है जिससे छात्राओं को वे उपलब्ध नहीं हो पाती है यह छात्राओं के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है

नजदीक कोई मार्किंट नहीं

इनसो छात्र नेताओ ने बताया कि कैंटीन की बड़ी समस्या कॉलेज में बनी हुई है क्योकी काँलेज के नजदीक कोई बाहर मार्किट भी नहीं है जिससे छात्राएं लंच के समय खाने पीने के पदार्थ कहां से लिए मार्किट जाने के लिए छात्रों को पैदल 2 से 3 किलोमीटर मतलौड़ा अड्डा मार्किट में जाना पड़ेगा लेकिन छात्राएं पैदल वहां तक कैसे जांए और चली जांए तो फिर लैक्चर शार्ट हो जाता है जिससे पढाई प्रभावित होती है इस कारण छात्राएं मार्किट नहीं जा सकती क्योकि छात्राए कई किलोमीटर से कॉलेज पढने आती है सुबह बस से ही छात्राएं कॉलेज पहुंचती है इसके बाद छुट्टी के समय बस से ही अपने अपने गांव की तरफ चली जाती है जिस कारण उनका कही खाने पीने के लिए बहार जाना असंभव हैं

कोरोना काल से कैंटीन बंद

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की कोरोना काल के समय से ही राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा की कैंटीन बद पड़ी है कोरोना कॉल से पहले केंटीन शुरु हो गई थी लेकिन कैटीन अभी दोबारा शुरु नहीं हो पाई है कॉलेज नियमित रूप से शुरु हो चुके है जिससे यह बड़ी समस्या बनी हुई है छात्राओ के लिए यही बड़ी परेशानी बनी हुई है

प्राचार्य ने दिया छात्र नेताओं को आश्वासन

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा के प्राचार्य संदीप कंधावल एक नेक इंसान है वो समय समय पर खुद छात्राओं की समस्या को देख उनको हल करवाने का काम करते है आज इस समस्या को कॉलेज प्राचार्य के समक्ष रखा है तो प्राचार्यं ने छात्र नेताओं को जल्द कॉलेज में कैंटीन शुरु करने का भरोसा दिलाया है

इस अवसर पर गीता मान, क्रीतिका बेनिवाल, डिम्पल राठी, पूजा कश्यप, ज्योति शर्मा, अजली सैनी, काजल दहिया, सुमन खर्ब समेत काफी छानाएं मौजूद थी

Comments