हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए आईटीआई प्रोग्राम मे सुखबीर मलिक को ट्रेनिंग देने के लिए सम्मानित किया
BOL PANIPAT : हरियाणा सरकार द्वारा आईटीआई को बढ़ावा देने के लिए पिछले दिनों में कई ट्रेनिंग कैंप लगाए गए जिसमें बेरोजगार युवकों को स्किल सिखाने के लिए लोगों को नियुक्त किया गया था।
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह मलिक जिनकी अपनी एक फ्रेंड्स इंजीनियरिंग नाम की वर्कशॉप है । बेरोजगार बच्चों को स्किल देने के लिए और प्रॉपर ट्रेनिंग देने का जिम्मा सौंपा गया। जिसे सुखबीर मलिक ने पूरे दिल से निभाया।
सैकड़ों बेरोजगार नवयुवकों को स्किल योग्यता के लिए प्रेरित किया।
आज स्काईलार्क में डिप्टी कमिश्नर पानीपत ने आईटीआई ट्रेनिंग देने वालों को सम्मानित किया आज स्काईलार्क में हुए समारोह में सुखबीर मलिक को डिप्टी कमिश्नर ने फूल गुलदस्ता एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुखबीर मलिक ने इस मौके पर कहां मेरे से जितना बन पड़ेगा मैं लोगों को योग्यता अनुसार ट्रेनिंग देता रहूंगा।
अगर कोई बेरोजगार युवा कुछ योग्यता पाना चाहता है तो उसका हम स्वागत करेंगे उसको रोजगार बनाने के लिए स्किल योग्यता आईटीआई जैसी देने की कोशिश करेंगे।
इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के सहयोगी मुकेश शर्मा प्यारेलाल गुप्ता वह अन्य साथी रहे

Comments