खुखराना गांव में लगे शिविर में 173 ग्रामीणों ने करवाई स्वास्थ्य
BOL PANIPAT, मतलौडा 27 सितम्बर, (कविता) : श्री फॉउंडेशन ट्रस्ट श्री सीमेंट द्वारा सी एस आर कार्यक्रम के तहत गांव खुखराना की कश्यप चौपाल में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। श्री सीमेंट के उप महाप्रबन्धक देवेंद्र माथुर ने बताया की ग्रामीणों के स्वस्थ्य की और ध्यान रखते हुए गांव में स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया। जिसमें 173 ग्रामीणों द्वारा अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई गई और उन्हें निशुल्क दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर मतलौडा सीएचसी से डॉ अनुराधा ,ग्रामीण तेजबीर ,हवा सिंह ,नरेश नंबरदार ,राहुल ,मनीष सैनी ,रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments