Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


काबडी,रेरकलां व पुट्ठर गांवों में बनेंगे नये पीएचसी भवन.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at May 27, 2023 Tags: , , , , ,

एडीसी व एसडीएम ने किया सबंधित अधिकारियों के साथ दौरा.

BOL PANIPAT , 27 मई – जिला के तीन गांवों काबडी,रेरकलां व पुट्ठर में जल्द ही स्वास्थय विभाग द्वारा पीएचसी के लिए नये भवनों का निर्माण किया जायेगा। ये भवन सीएम घोषणा के तहत बनाये जायेंगे। नये भवन बनने से इन गांवों के निवासियों सहित आस- पास के क्षेत्र के लोगों को भी इनका फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए बनने वाले नये भवन आधुनिक सुविधाओं सहित डाक्टरों व अन्य स्टाफ़ के लिए निवास करने की सुविधाओं से सुसज्जित होंगे।
नये भवनों के निर्माण हेतु ज़मीन को लेकर एडीसी वीना हुडा और एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढुल ने सबंधित अधिकारियों के साथ उपरोक्त तीनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान एडीसी ने बताया कि ये नये भवन सबंधित ग्राम पंचायतों की ज़मीन में बनाये जायेंगे। जिसके लिये सभी सबंधित ग्राम पंचायत जल्द ही प्रस्ताव पास कर स्वास्थय विभाग को सौंप देंगी। उन्होंने मौक़े पर ही सबंधित अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि वे आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करें । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने को लेकर गंभीर है। इसलिए विशेष रूप से सीएम घोषणाओं से सबंधित कार्यों को लेकर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस अवसर पर उनके साथ सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, नायब तहसीलदार बलवान सिंह,सौरभ शर्मा, अनिल, डॉ.कर्मबीर चोपड़ा व सामाजिक शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी मडलौडा नवीन लोहान सहित सभी सबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments