Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार की नीतियों के चलते हरियाणा पलायन का हब बना:– सुरेंद्र अहलावत

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at October 2, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सैक्टर 25 स्थित कार्यालय में सर्व जातिय जन पंचायत की मासिक पंचायत संपन्न हुई जिसको बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने संबोधित किया । हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि सरकार की अकुशल नीतियों के चलते हरियाणा पलायन का हब बनता जा रहा है , विदेशों में सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली युवाओं का पलायन भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ है , हजारों युवा वैध–अवैध रास्तों से विदेशों में पलायन कर चुके है और आज हर दूसरा युवा सरकार की रोजगार के प्रति बेरुखी व असंवेदनशीलता के चलते विदेश में पलायन करने की योजना बना रहा है ! अहलावत ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है! आज सरकार से हर वर्ग का मोहभंग हो चुका है, प्रकृति की मार झेल रहे किसानों की धान की फसल पर 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाकर सरकार ने किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है, मंदी का मार झेल रहे उद्योगों पर ताजा एनजीटी के आदेश ने वज्रपात किया है लेकिन सरकार इसके बाद कोई हल निकालने की बजाए मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है, महंगाई और भ्रष्टाचार के मामले में आम जनता का सरकार से विश्वास उठ चुका है! सरकार की गलत नीतियों के चलते कई स्कूलों में मास्टर अस्पतालों में डॉक्टर नगण्य हैं और ज्यादातर कर्मचारी सड़कों पर आंदोलनरत हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की आलोचना करते हुए सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधि आपस में मिलकर शहर के विभिन्न मार्गो पर बड़े-बड़े द्वार बनाने में मग्न है । बैठक को संबोधित करते हुए रोज आते जन पंचायत के उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने कहा कि आज व्यापारी वर्ग का वर्तमान सरकार से मोहभंग हो चुका है चुनाव से पूर्व किए गए वादे पूरा करने में वर्तमान सरकार असफल रही है सर्व जातीय जन पंचायत कोर ग्रुप के सदस्य अजय सिंगला ने अपने संबोधन में पानीपत के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अकार्यकुशलता के चलते शहर और जिला की जनता को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। मंच संचालन सर्व जातीय जन पंचायत के संयोजक डॉक्टर नरेंद्र जेसिया ने किया वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र जुनेजा (राजू अचार वाला) व हरबेल सिंह मक्कड़ ने भी बैठक को संबोधित किया

सर्वजातीय जन पंचायत के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा

मासिक पंचायत में सर्व जाति जन पंचायत के विभिन्न पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई जिसके तहत ललित जैन को व व्यापार पंचायत का अध्यक्ष व रमाकांत मोदी को महामंत्री, देवेंद्र राणा को वकील पंचायत का अध्यक्ष, राघवेंद्र को पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रवासी पंचायत का अध्यक्ष , देवी सिंह कश्यप को पानीपत ग्रामीण विधानसभा बैकवर्ड पंचायत का अध्यक्ष , संतराम अहलावत को आईटी पंचायत का जिला उपाध्यक्ष, अमन पंडित छात्र पंचायत का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया व सोनू छात्र पंचायत आईटी सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक की शुरुआत में नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि भेंट की !

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला सचिव बलवान शर्मा,जिला सचिव यशपाल पंवार, पानीपत ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष जसवीर कादयान , युवा अध्यक्ष मनीष मराठा, राजबीर पौड़ीया , मास्टर सुरेंद्र रूहिल, राजेंद्र वर्मा, देवेंद्र चौहान पम्मी संगरोहा, नंबरदार राममेहर मलिक ,देवेंद्र चौहान, राममेहर अहलावत, लखमी चंद , रोहित,सुरेश शिमला मौलाना, ललित गर्ग, विक्की बड़ौली, बंटी खोतपुरा समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments