Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


जीवन में कभी हार न मानें : अमित मिढ़ा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 2, 2022 Tags: , , , , ,

पाइट में पहुंचे डीएलएफ के वाइस प्रेजिडेंट, लेक्‍चर सीरीज से किया प्रेरित

BOL PANIPAT : समालखा – डीएलएफ कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट (ऑपरेशंस) अमित मिढ़ा ने कहा कि हमें जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। हार हो या जीत का पल, हमें इन सभी मौकों पर कुछ न कुछ अनुभव ही हासिल होते हैं। यही अनुभव कामयाबी की सीढ़ी पर बढ़ाते हैं। मिढ़ा यहां पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (पाइट) के बीबीए विभाग द्वारा आयोजित एक्सपर्ट लेक्चर सीरीज 007 में छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर रहे थे। लेक्चर-2 का शुभारंभ अमित मिढ़ा, पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल, विभाग अध्‍यक्ष रोहित गर्ग ने दीप प्रज्‍वलित करके किया।
अमित मिढ़ा ने कहा कि हमें हमेशा कुछ नया करना है। कुछ नया सोचना है। सीखते रहने की कोशिश कभी न छोड़ें। जब तक सीखते रहेंगे, तब तक सफल होते रहेंगे। जिस दिन आप सोचेंगे कि आपने सब कुछ जान लिया, उस दिन आपके करिअर की ग्रोथ थम जाएगी। अपने क्षेत्र में हो रहे बदलाव, नई जानकारियों के बारे में अपडेट रहना होगा। एक पाठ हमेशा याद रखें। ऊंचाई पर पहुंचकर विनम्र अवश्‍य बनें। अपने ऊपर कामयाबी को हावी न होने दें। इस अवसर पर खुशबू कालड़ा, प्रीती दहिया, अतुल गौतम, पूजा गुप्ता मौजूद रहीं।

Comments