Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


जिला में वायु प्रदूषण का उच्च स्तर गम्भीर चिंता का विषय : उपायुक्त सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ ग्रेडिड रिसपोंस एक्शन प्लान पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि जिला में वायु प्रदूषण का उच्च स्तर गम्भीर चिंता का विषय है जिसके लिए पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। उन दिशानिर्देशों में दिए गए उपायों पर अमल करना सुनिश्चित करें और वायु गुणवत्ता को खराब करने वाले तत्वों पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगाए।
उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने अगले 5 वर्षो में दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण से लडऩे के लिए निति तैयार की है जिस पर सक्रिय कदम उठाने बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला में धूल, मिट्ïटी से उत्सर्जित प्रदूषण को रोकने, मशीनों से सफाई और सडक़ों पर पानी का छिडकाव गैर कानूनी ढंग से चालित औद्योगिक यूनिटों के खिलाफ कार्यवाही तथा डीजल जैनरेटर सैट से उत्सर्जित प्रदूषण को रोकने के लिए नियमित पावर सप्लाई, ठोस अपशिष्ठ का नियमित रूप से उठान, 500 वर्ग मीटर से अधिक निर्माण गतिविधियों के लिए डस्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें। खुले में बायो गैस जलाने पर प्रतिबंध लगाए। भीड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करवाएं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जोर देकर कहा कि जिला में सख़्ती के साथ सभी बिन्दूओं को लागू करवाया जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे जिला में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए सहयोग करें। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी कवलजीत सिंह ने ग्रेडिड रिसपोंस एक्शन प्लान की विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की।

Comments