किरायेदार के घर चोरी. मकान मालिक का बेटा ही निकला चोर.
चोरी की 4 सोने की अंगूठी, 2 आर्टिफिशल अंगूठी व 8 हजार रूपए बरामद
BOL PANIPAT : 09 अक्तूबर 2022, सीआईए-थ्री की टीम ने गत बुधवार को सैक्टर 12 में किरायेदार के घर में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नही बल्कि मकान मालिक का बेटा अखिल ही निकला। पुलिस टीम ने आरोपी अखिल को काबू कर उसके कब्जे से चोरोशुदा 4 सोने की अंगूठी, 2 आर्टिफिशल अंगूठी व 8 हजार रूपए बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गत वीरवार को थाना चांदनी बाग में करन पुत्र अशोक ने शिकायत देकर बताया था की वह सैक्टर 12 में किराये पर मकान लेकर परिवार सहित रहता है। वह बुधवार की सायं करीब 9:30 बजे परिवार सहित रिश्तेदार के घर माडल टाउन में खाना खाने के लिए गये थे। करीब 3 घंटे बाद वापिस घर आए तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर चैक किया तो कमरे में रखे ड्रैसिंग टेबल की दराज में रखी 4 सोने की अंगूठीयां, 2 आर्टिफिशियल अगूठियां व करीब 8 हजार रूपए नही मिले। उसे शक है की घर की दूसरी मंजिल पर अकेले रह रहे मकान मालिक के बेटे अखिल ने जैवरात व पैसे चोरी किये है। शिकायत पर चोरी विभिन्न धाराओ के तहत थाना चांदनी बाग में आरोपी अखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सीआईए थ्री की टीम ने शनिवार को मामले में आरोपी अखिल को मित्तल मेगा मॉल के पास से गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने किरायेदार के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Comments