504 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था
BOL PANIPAT , 21 मई : सीआईए थ्री पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बरसत रोड गंदा नाला पुलिया पर एक नशा तस्कर को 504 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूरवाला निवासी मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह 4/5 दिन पहले यूपी के बरेली में एक युवक से 600 ग्राम अफीम कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ अफीम अज्ञात ड्राइवरों को बेच दी। बुधवार को बची 504 ग्राम अफीम लेकर बेचने के लिए बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने नशा सप्लयार के ठीकानों को पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान नूरवाला अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की नूरवाला निवासी मोहम्मद इमरान मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। मोहम्मद इमरान बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया पर खड़ा है। जिसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मोहम्मद इमरान पुत्र शान मोहम्मद निवासी नूरवाला के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ अनुभव पुनिया की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसके बैग में प्लास्टिक पन्नी में लिपटी अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम का वजन करने पर 504 ग्राम पाया गया।

Comments