Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जूआ खेलते 3 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 10100 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 11, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अक्तूबर 2022, सीआईए वन की टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर डाबर कालोनी में सरदार के ट्यूबवेल के पास जूआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 10100 रूपए की नगदी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मंजूर पुत्र मतलूब निवासी छोटू राम चौक, ईरफान पुत्र बाबू निवासी सनौली खुर्द व गौरव पुत्र जयनारायण निवासी डाबर कालोनी पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत सीआईए वन की एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान डाबर कालोनी में शमशान घाट के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सरदार के ट्यूबवेल के पास अज्ञात युवकों द्वारा ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेला जा रहा हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जूआ खेल रहे 3 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व जूआ खेलने में दाव पर लगी 10100 रूपए की नगदी बरामद हुई। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना किला में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments