Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


डॉक्टर एम .के .के आर्य मॉडल स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स समारोह (2022-2023) का आयोजन .

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डॉक्टर एम .के .के आर्य मॉडल स्कूल में वार्षिक एथलेटिक्स समारोह (2022-2023) का आयोजन . डॉ. एम.के.के आर्य मॉडल स्कूल के प्रांगण में दिनांक 17.10.2022 को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स समारोह का आयोजन किया गयाl समारोह का शुभआरंभ मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर दत्त जी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण से किया गया l पहलवान श्री योगेश्वर दत्त जी ने 2012 ओलंपिक्स में कांस्य पदक प्राप्त किया| 2013 में उन्हें ” पद्मश्री” से भी सम्मानित किया गया तथा 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में वे “स्वर्ण पदक” विजेता रहे एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी बहुत से पदक अपने नाम करते हुए हरियाणा राज्य का नाम पूरे विश्व में रोशन कियाl इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक महोदय श्री आर. एल.सैनी, प्रधानाचार्य श्री मधुप परासर, शैक्षणिक सलाहकार श्रीमती मंजू सेतिया, प्रशासनिक अधिकारी श्री दीपक गिरधर एवं खेल विभागाध्यक्ष श्री बनेश, खेल अध्यापक श्री विशाल, श्री प्रवीन एवं अन्य अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे l सर्वप्रथम विद्यालय के चारो सदनों आस्था,अहिंसा, निष्ठा और शक्ति के छात्र- छात्राओ द्वारा बैंड की ध्वनि पर कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया गया । विद्यार्थियों ने इस अवसर पर स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया| निदेशक महोदय और प्रधानाचार्य जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत कियाl निदेशक महोदय जी ने स्वागत संबोधन में, मुख्य अतिथि जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं द्वारा छात्रों में प्रतिभा प्रदर्शन,आत्माभिव्यक्ति और उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने का अवसर प्राप्त होता है l इसलिए खेलों का भी विद्यार्थियों के जीवन में मह्त्वपूर्ण स्थान हैं| प्रधानाचार्य जी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सर्वांगीण विकास का साधन खेल है इसके द्वारा छात्रों में अनुशासन,संयम,सहनशीलता और सहयोग की भावना जागृत होती है I तदुपरांत मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर दत्त जी ने कहा कि खेल खिलाड़ी की आत्मा है l खेल में हार जीत का इतना महत्व नहीं है जितना इस बात का है कि खिलाड़ी किस भावना से खेलते हैं l इस कार्यक्रम में मंच का संचालन श्रीमती जसमीत और छात्रा जान्हवी व अलीना ने किया l मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पूरी निष्ठा एवं खेल भावना से विभिन्न स्पर्धाओं में सम्मिलित होने की शपथ दिलाकर प्रतियोगिताओं को आरंभ करने की औपचारिक घोषणा की और इसके पश्चात मशाल प्रज्वलन के साथ प्रतियोगिताएं आरंभ हुईI विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखायाI सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक ध्रुव दुहन और पारी कुंडू को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया I

Comments