Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्वावलंबी भारत अभियान के तहत पानीपत के 8 संस्थानों में उद्यमिता प्रौत्साहन कार्यक्रमआयोजित

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 15, 2022 Tags: , , , ,

‘अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस’ के अवसर परएसडी पीजी कॉलेज पानीपत, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल,एमएएसडी पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा,  आईबी(एल) पब्लिक स्कूल एवं आईबी पीजी कॉलेज और अपोलो इंटरनेशनल स्कूल समालखा में उद्यमिता प्रौत्साहन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक भव्य आयोजन

BOL PANIPAT :स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत जिला पानीपत में ‘अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर जिले के 8 संस्थानोंमें उद्यमिताप्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित कियेगए जिसमेएसडी पीजी कॉलेज पानीपत, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल,एमएएसडी पब्लिक स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा,  आईबी(एल) पब्लिक स्कूल एवं आईबी पीजी कॉलेज और अपोलो इंटरनेशनल स्कूल समालखा ने उद्यमिता प्रौत्साहन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक एवं भव्य आयोजन किया गया.

इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान कीपानीपत इकाई के समन्वयक डॉ अनुपम अरोड़ा प्राचार्य एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने बताया कि स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करनाही इस अभियान का उद्देश्य है.भारत की जनसंख्या युवा प्रधान है. युवा पढ़-लिख कर अच्छी सरकारी या कारपोरेट नौकरी प्राप्त कर अच्छा जीवन जीने के सपने लेते है परंतु जनसंख्या के अनुपात में नौकरी उपलब्ध कराना संभव नहीं है. इससे बेरोजगारी बढ़ रही है. कौशल विकास से स्वरोजगारकी संभावना तलाशना बेरोजगारी उन्मूलन का कारगर उपाय है. भारत के अनेक युवाओं ने बहुत हीछोटी आयु में लीक से हटकर सोच कर अपने स्टार्टअप्स विकसित किए और नौकरी लेने की बजाय नौकरी देने वाले बने हैं. भारत के युवा उद्यमियों में रितेश अग्रवालसंस्थापक और सीईओ ओयो रूम्स, तिलक मेहता संस्थापक पेपर्स एंड पार्सल्स, दिव्या टंडन संस्थापक स्कूपबीट्स प्राइवेट, कविता शुक्ला मालिकफ्रेश ग्लो कंपनी, सुमित शाह दुकान एप, बाईजू रवींद्रन, विजय शेखर शर्मा पेटीएम, भविश अग्रवाल मालिक ओला कैब, नीतीश कामथ जेरोड़ा शेयर मार्केट एप आदि प्रेरणादाई उदाहरण है. प्रत्येक नगर-शहर में भी ऐसे अनेक उद्यमी हैं जिन्होनेंअपने व्यवसाय एवं उद्यम को शून्यसे प्रारंभ किया और वर्षों की कठिनाई एवं संघर्ष के पश्चात सफलता के नए मापदंड स्थापित किए. युवाओं को अपनी क्षमता एवं बुद्धिमत्ता पर विश्वास रखते हुए अपने चारों ओर के उद्योग एवं व्यवसाय के अवसरों का विश्लेषण करना चाहिए. स्वरोजगार में जितनी उनकी रूचि एवं जिज्ञासा होगी उसके अनुसार उनमें कुछ न कुछ स्वरोजगार की संभावनाओं के विचार उपजेंगे. सरकार के उद्योग विभाग एवं बैंकों की सब्सिडी एवं ऋण की सुविधा से या निजी क्षेत्र केमाध्यम से उन्हें अपना स्टार्टअप शुरू करना आसान होगा. इस प्रकार वे औरों के लिए भी रोजगार सृजन कर पाएंगे.नौकरी लेने की लंबी पंक्ति से हटकर वह नौकरी देने के अवसरों का निर्माण करेंगे. स्टार्टअपके लिए किसीआयु या औपचारिक शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है. बिना थके निरंतर प्रयासशीलता, हार न मानने की जिद, संघर्ष के लिए व्यक्तित्व की सुदृढ़ता, सफल होने के पश्चात अपने रोजगार के प्रति ईमानदारी एवं अपनी सफलता से समाज एवं युवा को लाभान्वित करने की भावना – यह सब किसी भी स्टार्टअप की सफलता और संपूर्णताके आवश्यक तत्व हैं.

उन्होंने बताया कि 8 संस्थानों में आयोजित यह कार्यक्रम इस श्रृंखला की शुरुआत है. आगामी समय में अन्य संस्थानों में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आज आयोजित इन 8 कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यक्रम में चार-पांच युवा उद्यमियों को आमंत्रित कर प्रत्येक संस्था के विद्यार्थियोंसे बातचीत कराई गई. इस विमर्श में उद्यमियों ने विद्यार्थियों से अपने उद्यम को प्रारंभ करने से लेकर सफल उद्यमी होने तक का वृतांत साझा किया कि उन्होंने किस प्रकार से अपने उद्योग को शुरू किया, किस-किस से उन्होंने परामर्श लिया, कौन-कौन सी कठिनाइयांउनके समक्ष आई और उन्होंने कैसे उनका समाधान निकाला और किस प्रकार लंबे संघर्ष के पश्चात वे शून्य से सफल उद्यमी या उद्योगपति बन पाए.

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा पानीपत

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा में तो 750 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कमाल कर दिखाया.यहाँ आयोजित कार्यक्रम में अनिल मित्तल मित्तल कारपेट्स एवं सचिव हरियाणा कारपेट निर्माण एसोसिएशन, सतिन्द्र गुलिया प्रधान हरियाणा कारपेट निर्माण एसोसिएशन, राजीव वर्मा मेनेजर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया किशनपुरा और परविंदर आजाद रीजनल मेनेजरस्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन किया. स्वावलंबी भारत कार्यकर्ता विजेंद्र अत्री औरयज्ञदत्त आनंद ने प्राचार्य पवन सिंह के साथ सम्पूर्णकार्यक्रम के सुचारू संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई.

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 13-17पानीपत

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 13-17पानीपत में स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लगभग400बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर उद्योगपति विजय कालरा ओम फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग, विनय अचूक रख क्रिएशन, हिमांशु कक्कड़ हिमांशु इंटरप्राइजेज, ऋषभ सतीजा बाबा समर दास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और हार्दिक वर्मा आर्टिस्ट ने अपने प्रारंभ से लेकर कामयाब होने तक की कठिनाइयों और समाधानको बच्चों के साथ बांटा. विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता कुमार तोमर और मुख्य अध्यापिका डॉक्टर नीलम वत्स ने भी विद्यार्थियों का हौंसला बढाया.सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है और मेहनत से ही लक्ष्य हासिल किया जा सका है.स्वावलंबीभारत कार्यकर्ता सुरेश गाँधी और नमन काकार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग रहा.

एसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल पानीपत

एसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल पानीपतमेंभारत विकास परिषद की लव-कुश शाखा पानीपत नेआयोजितभव्य समारोह में 250युवा विद्यार्थियोंको स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया. भारत विकास परिषद् के प्रकल्पप्रमुख केबी लाल और कमल का कार्यक्रम में मुख्य योगदान रहा. इसके साथ-साथ विभू पालीवाल समाजसेवक व उद्योगपतिपालीवाल होम फर्निशिंग,नरेश गोयल सचिव एसडी विद्या मन्दिर एवं उद्योग पति,श्याम बिहारी लाल गर्गप्रसिद्ध शिक्षाविद्, जगतजीत सिंहलीड बैंक मैनेजर पीएनबी, सुनील चिन्दानिवृत अधिकारी जीवन बीमा,महेश थरैजास्वदेशी जागरण मंचसम्पर्क प्रमुख, फकीर चन्द प्रधान एसडी स्कूल,प्रमोद बंसल मेनेजरव कृष्ण कुमार आदि ने विद्यार्थियों को संबोधित किया. प्राचार्य नेहा सिंगला ने सभी मेहमानों का स्वागत किया.  स्वावलंबीभारत कार्यकर्ता महेश थरेजा का विशेष योगदान रहा.

एमएएसडी पब्लिक स्कूल पानीपत

एमएएसडी स्कूल पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में 225 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जहाँ रोशन लाल सचदेवा पूर्व चीफ मैनेजर पीएनबी, रविंद्र सिंह पूर्व उद्योगपति पालीवाल ग्रुपस, वरुण दुआ बरखा इंटरनेशनल इंडस्ट्रीज और विवेक कमल फर्नीचर हाउस ने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ बांटा. प्राचार्य अजय गुप्ता और स्वावलंबी भारत कार्यकर्ता परवीन मनोचा और दयानंद सेतिया ने कार्यक्रम को एक सूत्र में पिरोया.

अपोलो इंटरनेशनल स्कूल समालखा

अपोलो इंटरनेशनल स्कूल समालखा में आयोजित कार्यक्रम में एनआईटी कुरुक्षेत्र से सॉफ्टवेर इंजिनियर संदीप भाटिया, तनिष्क टेक्सटाइल्स के मालिक कौशल जी, ए डी बी ए बैंक समालखा के ब्रांच हेड दीपक सुहाग ने लगभग 200 विद्यार्थियों को प्राचार्य रजनी शर्मा की उपस्थिति में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक और प्रेरित किया. स्वावलंबी भारत कार्यकर्ता सुरेश गाँधी और नमन काकार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग रहा.

आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत

आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपतमें विश्वयुवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य  में उद्यमिता कौशल प्रोग्राम करवाया गया जिसमे प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग,जय श्री गर्ग प्राचार्या आईबी(एल) पब्लिक स्कूल, पानीपत, अतुल  मित्तल पी पी इंटरनेशनल,गौरव अरोड़ा वुडवार्ट्सफर्निशिंग एवंसागर कालड़ा आर्च फेब्स ने हिस्सा लिया. माननीय मेहमानों का स्वागत प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने किया.स्वावलंबीभारत कार्यकर्ता जितेन्द्र गुप्ता, विक्रम चावला और पंकज सेठी का कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग रहा.

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में सफल उद्यमी नरेश गोयल,एचएसआईआईडीसी के प्रधान और श्रीराम एग्रो इंडस्ट्रीज करनाल के संचालक मनोज अरोड़ा, कुशलव्यवसायी एवं लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष कपिल गुप्ता और पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व चीफ मेनेजर रोशन सचदेवा नेशिरकतकी और छात्र-छात्राओं को अपने अनुभवों से लाभान्वित किया और उन्हें अपने उद्यमों को स्थापित और शरू करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित किया. माननीय मेहमानों का स्वागत प्रधान पवन गोयल औरप्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा नेपौधे रोपित गमले भेंटकर किया. मंच संचालन डॉ संतोष कुमारी ने किया. कार्यक्रममें 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

भिन्न स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में विभिन्न उद्यमियों के कुछ मुख्य विचार

नरेश गोयल उद्यमीने कहा कि पढ़ते हुए ही उन्होंने ठान लिया था कि वेअपना खुद का व्यापार शुरू करेंगे. आरम्भमें उन्होंने सीए का काम सीखापरन्तु बाद में वे एक सफल निर्यातकबन गए. उन्होंने कहा कि नए विचारों को सदैव प्राथमिकता देनी चाहिए और उन पर तुरंत कार्य करना आरम्भ कर देना चाहिए. वेऐसा सामान पानीपत में तैयार करते हैं जो अन्य कोई नहीं बनाता है.उन्होंने मेक्सिको देश का उदाहरण देते हुए कहा कि कल तक जो एक विशेष सामान मैक्सिको दूसरे देशों से मंगाया करताथा आज उसी सामान का90% वेही सप्लाई करते हैं. घुड़सवारी के साजो-समान के निर्माण में उनकी कंपनी को महारथ हासिल है.उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया था उस समय तकनीक का भी बहुतअभाव था परंतु आज के युवा के पास आधुनिक तकनीक और इंटरनेट मौजूद है. यदि वे अपना व्यवसाय शुरू करते हैं तो उन्हें कठिनाइयां भी कम आएंगी. उन्होनें नए विचार वाले विद्यार्थियों को हर प्रकार की मदद और मार्गदर्शन देने की पेशकश भी की.

मनोज अरोड़ा एचएसआईआईडीसी के प्रधान और श्रीराम एग्रो इंडस्ट्रीज करनाल के संचालक ने कहा कि नए विचार हर युवा में विद्यमान होते हैं बस उन्हें शुरू करने की देर है. आज वे हल्के गमले और पाइप्स बनाने के उद्योग में सफलतापूर्वक व्यस्त हैं तथा उन्होंने लगभग 100 लोगों को रोजगार दिया हुआ है. यही स्वरोजगार की सबसे बड़ी विशेषता है. स्वरोजगार से व्यक्ति आत्मविश्वासी, स्वतन्त्र और साहसी बनता है.

कपिल गुप्ता लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष और कुशल व्यवसायी ने कहा कि उन्होंने 2013 से 2022 तक टेक्सटाइल केक्षेत्र में कड़ी मेहनत के साथ अपना उद्यम खड़ा किया और आज वह पानीपत के एक सफल व्यापारी हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापार या उद्योग की सफलता को हम तभीआंकसकते हैं जब उसमें हमें लाभ मिलना शुरू हो जाए. यदि हमें घाटा हो रहा है तो इसका अर्थ है कि हमारे सिस्टम में कुछ कमी है. उन्होंने कहा की व्यापार में सफलता हासिल करने के लिए हमें कम उम्र सेही इसकी शुरुआत कर देनी चाहिए. जितना जल्दी हम किसी उद्योग में कूदेंगे उतनी ही जल्दी हम उसकी बारीकियां और कमियां सीख लेंगे.

पवन गोयल प्रधान ने कहा कि आज के देश का युवा ऊर्जावान एवं नए विचारों सेओत-प्रौत है. हर युवा को अपनी कामयाबी दूसरों के साथ भी साझा करनी चाहिए.आज के युवा में रोजगार देने की क्षमता है और समय की मांग भी यही है कि युवा खुद को नौकरी ढूंढने तक सीमित न रखें.आज जनसंख्या के अनुपात में पर्याप्त नौकरियां उपलब्ध नहीं है. स्वरोजगार ही बेरोजगारी उन्मूलन में सक्षम है. व्यवसाय शुरू करने का यह अर्थ कदापि नहीं की हम पढाई हीछोड दे क्यूंकि जीने का व्यवहार, सलीका, जानकारियाँ, कायदे-क़ानून हम पढने के बाद बेहतर समझ पायेंगे.

Comments