सी ई टी परीक्षा: बसों की सूचना हेतु हेल्प-डेस्क बनाया गया. हेल्प-डेस्क नंबर 0180-2646544, 2648804 .
BOL PANIPAT : 4 नवंबर। रोडवेज की ओर से सी ई टी परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों की सूचना हेतु, पानीपत बस स्टैंड पर बसों के संचालन की जानकारी के लिए हेल्प-डेस्क बनाया गया है, जिसका नंबर ये है 0180-2646544, 2648804 है।
डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थीयों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए इन नंबरों पर संबंधित गंतव्य स्थान के बस के आवागमन की जानकारी ली जा सकती है। इन नंबरों पर बस संबंधी सूचना पूछी जा सकती है।

Comments