Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


रोज 50 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई होगी नए शुगर मिल में

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 30, 2022 Tags: , , , , , ,

– 356 करोड़ (जीएसटी समेत) की लागत से बनकर तैयार हुआ पानीपत का नया शुगर मिल

BOL PANIPAT , 30 अप्रैल, हरियाणा का सबसे बड़ा शुगर मिल बनकर तैयार हो गया है। नए शुगर मिल में पुराने मिल के मुकाबले लगभग तीन गुना गन्ने की पिराई हो सकेगी। जिले के डाहर गांव में स्थापित किए नए शुगर मिल ने प्रतिदिन 50हजार क्विंटल गन्ने की पिराई हो सकेगी। पुराने शुगर मिल की प्रतिदिन पिराई की क्षमता 18000 क्विंटल थी।

दी पानीपत सहकारी शुगर मिल के अध्यक्ष और पानीपत के उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि नया शुगर मिल डाहर गांव में 73 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है, जबकि पुराना शुगर मिल 70 एकड़ में स्थापित था। उन्होंने बताया कि नया शुगर मिल के निर्माण पर जीएसटी समेत यह लागत 356 करोड़ रुपए की लागत आई है।

28 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

उपायुक्त ने बताया कि इस शुगर मिल की काफी लंबे समय से मांग जी जा रही थी, जिसे माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा किया है। उन्होंने बताया कि नया शुगर मिल अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसमें प्रतिदिन 28 मेगावाट बिजली उत्पादन करने की क्षमता का संयंत्र भी स्थापित किया गया है। इसमें से 7 मेगावाट बिजली शुगर मिल को चलाने में इस्तेमाल होगी जबकि 21 मेगावाट बिजली बेची जाएगी।

Comments