मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे करनाल मण्डल के आयुक्त एवं रोल आबर्जवर संजीव वर्मा
BOL PANIPAT , 10 नवम्बर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल मण्डल के आयुक्त एवं रोल आबर्जवर संजीव वर्मा शुक्रवार को प्रात: 11 बजे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चल रहे मतदाता सूची के कार्य को लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रधान एवं सचिवों के साथ बैठक भी करेंगे।

Comments