यूनियन ने एचपीजीसीएल के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
BOL PANIPAT : मतलौडा 11 नवंबर(कविता), केंद्रीय परिषद के आह्वान पर एच.एस.ई.बी.वर्कर्स यूनियन हेड ऑफिस भिवानी की थर्मल यूनिट पानीपत द्वारा एम.डी. एचपीजीसीएल के अड़ियल रवैये एवं वादाखिलाफी के कारण 17वें दिन लगातार रोष प्रदर्शन राज्य प्रधान सुनील खटाना की अध्यक्षता में किया। राज्य प्रधान ने कहा की एम.डी. एचपीजीसीएल के कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को जैसे साल 2021 का बकाया दिवाली अलाउंस दिया जाए,लिवरी अलाउंस शिफ्ट अलाउंस,डस्ट अलाउंस, दुसरी पावर यूटिलिटी की तर्ज पर बढ़ाई जाए। प्रोजेक्ट अलाउंस, हार्डशिप अलाउंस, सलोडा अलाउंस, जो कि पिछले 10 सालों से फ्रिज पड़े हैं उन्हें बढ़ाए जाएं।

थर्मल कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत पानीपत थर्मल, खेदड़ थर्मल, यमुनानगर थर्मल रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन कर रहे इसलिए प्रोडक्शन बोनस भी दिया जाना चाहिए। राज्य प्रधान ने सरकार एवं एचपीजीसीएल मैनेजमेंट को आगाह करते हुए एचपीजीसीएल कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द मान ले। क्योंकि कर्मचारियों में भारी रोष और आक्रोश है नहीं तो बहुत बड़ा आंदोलन हरियाणा स्तर पर किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार और मैनेजमेंट की होगी। केंद्रीय परिषद में प्रदेश महासचिव यशपाल देसवाल ने कहा एम.डी एचपीजीसीएल अपनी हठधर्मिता अड़ियल रवैये को छोड़कर कर्मचारियों की मांगों पर पर वार्ता करे अन्यथा पूरे हरियाणा में आंदोलन और तेज किया जाएगा। केंद्रीय परिषद की मीटिंग कर पूरे हरियाणा में आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। रोष प्रदर्शन को केंद्रीय परिषद में उप महासचिव जयबीर मान, थर्मल यूनिट सर्कल सेक्रेटरी सोम प्रकाश शर्मा, यूनिट प्रधान रणधीर कैथलिया ने भी संबोधित किया। मंच संचालन यूनिट सैक्रेटरी दर्शन लाल ने किया | इस अवसर पर चन्द्रपाल चांवरिया, अशोक खासा, राजेंद्र लाठर, जयबीर शर्मा, सुनील सैनी, सुधीर शर्मा, विनोद पाल, संदीप कुमार, संजय पांचाल, सुरेंद्र, कृष्ण मलिक, कृष्ण रावल, राजेश रावल, रणधीर लाठ, श्याम लाल डाबला आदि मौजूद रहे।

Comments