Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई. दो अलग-अलग स्थान से 9 आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat Uncategorized , at September 20, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 सितंबर : पानीपत पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व कानून एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने व आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों तथा दुकानों में व रेहड़ियों पर शराब पिलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पानीपत पुलिस ने शनिवार शाम को दो अलग अलग स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते पाए गए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि थाना किला पुलिस की टीम ने शनिवार देर शाम गश्त के दौरान वीर भवन चौक के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते मिले 5 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान सोनू निवासी नियर जैन दीप फैक्टरी गली नंबर दो, हरिओम निवासी जैन मोहल्ला, विजय निवासी राजीव कॉलोनी, सुमित निवासी जीतगढ़ समालखा व राजकुमार निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई है।
इसी प्रकार थाना सेक्टर-13/17 पुलिस ने नूरवाला अड्डा के नजदीक शराब पीकर हुड़दंग करते मिले 4 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान शुभम व नितिन निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला और सन्नी व विशाल निवासी धनसौली के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। हुड़दंग बाजी से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है और शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर निगरानी रख रही हैं।

Comments


Leave a Reply