इम्प्राम्प्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. कॉलेज में बी. कॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इम्प्राम्प्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिन्होंने डिजिटल मार्केटिंग, जी. एस. टी.,बैंकिंग सेवाएं और क्रिप्टो करेंसी आदि पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी विद्यार्थियों ने अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को उजागर किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों द्वारा उनकी प्रतिभा को सभी के सामने लाना था। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से विद्यार्थी अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाता है। इस प्रतियोगिता में कनिका ने प्रथम स्थान और अनुप ने द्वितीय स्थान तथा हरीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बी. कॉम तृतीय वर्ष के मेंटर प्रो. अजय पाल सिंह और प्रो. सोनिया विरमानी द्वारा करवाया गया।

Comments