Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्वावलंबी भारत अभियान के तहत ‘अंतर्राष्ट्रीय युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर पानीपत के 8 संस्थानों में उद्यमता प्रोत्साहन कार्यक्रमों का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 14, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत जिला पानीपत में दिनांक 15 जुलाई 2022 को ‘अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर जिले के 8 संस्थानों में उद्यमता प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है. इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है. यह बात किसी से छिपी नहीं है की आज के देश का युवा प्रचंड ऊर्जा एवं विचारों का धनी है. बिजनेस और उद्योगों को लेकर युवाओं के मन में आकर्षक अभिनव विचार और सोच हैं जिन्हें हमे सिर्फ साकार रूप देने में उनकी मदद करनी होगी. यही प्रयास इन कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा.बहुत से युवा अपनी-अपनी स्टार्ट अप की कामयाब कहानी लिए हुए है जिन्हें हमें दूसरों के साथ भी साझा करना होगा.

आज के युवा में रोजगार देने की क्षमता है और समय की मांग भी यही है कि युवा खुद को नौकरी ढूंढने तक सीमित न रखें.इस बात से सभी लोग भली-भाँती परिचित है कि जनसंख्या के अनुपात में आज पर्याप्त नौकरियां नहीं है. स्वरोजगार ही बेरोजगारी उन्मूलन का सबसे बड़ा विकल्प एवं हथियार है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को इंडस्ट्री और बिजनेस के क्षेत्र से पधारे सफल व्यवसायियों एवं विशेषज्ञों से रूबरू करवाया जाएगा जिससे इंडस्ट्री और बिजनेस के क्षेत्र में छुपे अवसरों,संभावनाओ, कठिनाइयों एवं उनके समाधानों को आज का युवा जान और सीख सके. ये विशेषज्ञ युवाओं को प्रेरित कर उनका सही मार्गदर्शन अपने व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव बाँट कर करेंगे.

इस कार्यक्रम में बैंकों से भी विषय के विशेषज्ञ पधारकर स्टार्ट अप हेतु जो भी ऋण सुविधा एवं ऋण प्रक्रिया है उसका विस्तृत ब्यौरा सरल भाषा में युवाओं के साथ साझा करेंगे. कार्यक्रम निम्नलिखित संस्थाओं में दिए समय अनुसार आयोजित होंगे.एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रातः 11:30 बजे, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल प्रातः 10:00 बजे, एमएएसडी पब्लिक स्कूल प्रात:10:00 बजे, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा सुबह 8:00 बजे,  आईबी(एल) पब्लिक स्कूल एवंआईबी पीजी कॉलेज सुबह 11:00 बजे, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल समालखा सुबह9:30 बजे और एसडी पीजी कॉलेज में सुबह 11:00 बजे.

कार्यक्रम में भाग लेने हेतू हर उस युवा का स्वागत है जो गंभीरता के साथ अपना स्टार्ट अप शुरू कर स्वरोजगार को अपनाना चाहता है और न सिर्फ इस देश का बल्कि दूसरे युवाओं का भी भला करके उन्हें रोजगार देना चाहता है. ज्ञात रहे कि स्वावलंबी भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में स्टार्टअप्स और नये विचारों के लिए एक मजबूत पारिस्थिति की तंत्र का निर्माण करना है. इस से देश का आर्थिक विकास होगाएवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे.यह जानकारी स्वावलंबी भारत अभियान की पानीपत इकाई के सह-समन्वयक पंकज सेठी ने दी. उनके साथ प्राचार्यडॉ अनुपम अरोड़ा, विजेंद्र अत्री और विक्रम चावला भी उपस्थित रहे.

Comments