इनसो ने की राजकीय महिला कालेज मडलौड़ा की कार्यकारिणी घोषित.
कृतिका बैनिवाल को प्रधान, मंजू बनवाला को कालेज चैयरमैन , अंकीता शर्मा को कॉलेज प्रभारी , नैन्सी को कॉलेज महासचिव और गीता मान को उपप्रधान किया नियुक्त
BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के जिला प्रधान बलराज देशवाल ने जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल से विचार विमर्श करके राजकीय महिला कालेज मडलौड़ा की इनसो की कार्यकारिणी घोषित की है इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने बताया की कार्यकारिणी में कृतिका बैनिवाल को कॉलेज प्रधान, मंजू बनवाला को कालेज चैयरमैन और गीता मान को उपप्रधान किया गया और अंकिता शर्मा को कॉलेज प्रभारी और नैंन्सी को कॉलेज महासचिव नियुक्त किया हैं कालेज की सभी नवनियुक्त इनसो नेत्रीयों ने बताया की जो भी जिम्मेदारी हमें इनसो ने दी है उसको बखुभी और इमानदारी से निभाने का काम करेंगी और ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को इनसो संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी और नवनियुक्त कार्यकारिणी ने बताया की इनसो का जल्दी काँलेज में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को इनसो से जोड़कर उनकी हर समस्या चाहे वो केंटीन की हो सुरक्षा की बात हो चाहे सफाई की बात हो और अन्य कोई समस्या हो उसको इनसो हल करवाने का काम करेगी इस अवसर पर सुमन रानी, प्रिया देशवाल, साक्षी शर्मा, अंकिता नैन, काजल खोखर , पूजा खर्ब, दिव्या राठी , पायल, तानिया सोनी आदि छात्रांए मौजूद थी

Comments