मेगा सेवा शिविर में 1050 छात्र-छात्राओं को सर्दियों की जैकेट्स / सर्दियों के जूते और जुराबों का वितरण किया गया
BOL PANIPAT : लायंस क्लब , पानीपत ने आई. बी. महाविद्यालय पानीपत के साथ मिलकर दिनांक 20.11.2022 (रविवार) को एक मेगा सेवा शिविर आई. बी. महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया । इस शिविर में चेतना स्कूल के लगभग 1050 छात्र-छात्राओं को हूड के साथ सर्दियों की जैकेट्स , सर्दियों के जूते और जुराबों का वितरण एवं सभी छात्रों, महिलाओं और शिक्षकों को भोजन का वितरण किया गया ।
इस मेगा प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं आई.बी.महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया यह मेगा शिविर लायंस क्लब के सभी महान दानदाताओं के समर्थन से संभव हो पा रहा है और में उन सभी दानदाताओं का धन्यवाद् करता हूँ और आशा करता हूँ की वो आगे भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग करते रहेंगे ताकि समाज के गरीब तबके एवं जरुरतमंदो की मदद की जा सके । डॉ अजय गर्ग ने आगे बताया के इस प्रोजेक्ट में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन वीरेंदर मेहता ,उदघाटन अधिकारी लायन रमन गुप्ता , गेस्ट ऑफ़ ऑनर लायन दिनेश दीपक जोशी , लायन भारत भूषण दुआ एवं लायन विनीत गोयल रहे ।मुख्य अतिथि मेहता ने बताया की लायंस क्लब दुनिया की सबसे बड़ी सेवा संस्था है तथा जरुरतमंदो की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है । लायंस क्लब , पानीपत के प्रधान लायन गगन कंसल ने बताया की लायंस क्लब ब्लड डोनेशन , आँखों के मुफ्त ऑपरेशन , अनाज वितरण जैसे अनेक सामाजिक सेवा कार्य करते हैं । विशिष्ट अतिथि के तौर पर लायन विनय गर्ग, लायन अजय कुमार गोएल , लायन चमन लाल गुप्ता , श्रीमती निर्मल दत्त , ट्रस्टी चेतना परिवार, दीप चंद निर्मोही ने अपनी उपस्थिति से इस सेवा शिविर की शोभा बढाई।
इस अवसर पर लायन आशीष गुप्ता , लायन गौतम महरा , लायन अश्वनी मित्तल, लायन अतुल मित्तल, लायन नितिन जिंदल, लायन सचिन जिंदल, लायन नितीश मित्तल , लायन नवीन गुप्ता , लायन ईरा गर्ग, लायन डॉली मित्तल , लायन अंजलि मित्तल, लायन रूचि कंसल एवं सभी दानदाता उपस्थित रहे जिनके सहयोग से इस मेगा सेवा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हुआ ।

Comments