आई.बी.कॉलेज में करवा चौथ पर मेहंदी का आयोजन
BOL PANIPAT : आई. बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में करवा चौथ महोत्सव पर वीमेन सेल व कानून प्रकोष्ठ सेल, इको क्लब व एनवायरनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | करवा चौथ का त्योहार वर्ष का सबसे प्रसिद्ध और खुशिया देने वाला त्यौहार है | इस दौरान सभी छात्राओं ने इस आयोजन में नाच गाकर व प्रतियोगिता में बड़े उत्साह से हिस्सा लिया | वीमेन cell की प्रवक्ता डॉ. किरण मदान ने कहा कि करवा चौथ का त्यौहार सुहागिने अपने पति की लम्बी आयु के लिए पूरे दिन व्रत रख रात को चाँद का दीदार कर व्रत खोलती है | डॉ.पूनम मदान ने बताया की यह त्यौहार भारतीय संस्कृत का प्रतीक है और रिश्तो को आपस में जोड़ने वाला है | इसमें सभी अध्यापिकाओं के हाथो में मेहंदी रचाई गई | इको क्लब के कोऑर्डिनेटर पवन कुमार व पर्यावरण विभाग की संयोजिका अंजलि गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा और कहा कि महिलाएं इस दिन व्रत रखती है और सोलह श्रींगार करके अपनी पति की लम्बी आयु की प्रार्थना करती है | | इस शुभ दिन पर महिलाएं हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगाती है | इस प्रतियोगिता में दिव्या बी. ए. प्रथम स्थान पर, पायल बी. कॉम एवं पायल बी. एस. सी. द्वितीय स्थान पर व अंजलि बी. कॉम एवं नैंसी बी.बी. ए. 2nd की तृतीय स्थान पर रही | कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभी को इस सुन्दर आयोजन पर बधाई दी | कॉलेज की सभी प्राध्यापिकाओं ने इस मेहंदी प्रतियोगिताओं का आनंद उठाया | इस मौके पर डॉ. मधु शर्मा , डॉ. शशि प्रभा , प्रो. नीलम दहिया, डॉ. निधि, डॉ. सुनीता ढांडा इत्यादि मौजूद रहे | स्टेज का संचालन अंजलि गुप्ता ने किया |

Comments