हाली अपना स्कूल में पधारे मुलतानी फिल्मों के कलाकार कमल नयन वर्मा
BOL PANIPAT : 7 दिसम्बर 2022, माता सीता रानी सेवा संस्था द्वारा संचालित हाली अपना स्कूल सेक्टर 25, पानीपत में आज मुलतानी फिल्मों के कलाकार, लेखक, कवि व साहित्यकार कमल नयन वर्मा पधारे। स्कूल संचालक व स्टाॅफ ने उनका गर्मजोषी के साथ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । सर्व प्रथम उन्होंने बच्चों को अपनी हास्य कविताओं से खूब हंसाया और उनका मनोरंजन किया। स्कूल की बड़ी स्क्रीन पर वर्मा की हिन्दी लघु फिल्म ‘भगवान का दोस्त’ भी दिखाई गई जो बच्चों द्वारा काफी पसंद की गई। वर्मा ने हाल ही में अपनी करतारपुर साहिब – पाकिस्तान की यात्रा और 1947 में विभाजन के समय बिछड़े अपने परिवार से मिलने के घटनाक्रम को भी बाखूबी से बताया और कार्यक्रम की वीडियो भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाई। स्कूल स्टाॅफ ने वीडियो का बहुत आनन्द उठाया। इसके बाद वर्मा ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, अपने परिवार, स्कूल, शिक्षकों व देष के नाम को उंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया। वर्मा ने कहा कि वह स्वयं गरीब परिवार में जन्मा-पला है और अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर आज वह एक प्रसिद्ध और कामयाब व्यक्ति बन चुका है। स्कूल में गरीब परिवारों के होनहार बच्चों को वर्मा ने कम्प्यूटर शिक्षा के बारे में विस्तार से समझाया और जल्द ही स्कूल में कम्प्यूटर व कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आज के युग में भारत डिजिटल बन चुका है, इसलिए कम्प्यूटर का ज्ञान सभी के लिए जरूरी है। क्योंकि आज हर काम कम्प्यूटर व इंटरनेट से होता है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई तो है जिसके कारण यह दुनिया चलती है। हाली अपना स्कूल में गरीब परिवारों के उन बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाती है जो कभी स्कूल नहीं जा पाते। किसी भी बच्चे के अन्दर हीन भावना नहीं आने दी जाती और यह स्कूल राम मोहन राय की प्रेरणा से लोगों के सहयोग से चलता है। इस स्कूल में अधिकतर मजदूर, दिहाड़ीदार व कूड़ा बीनने वाले गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा देकर होनहार बनाने का काम किया जाता है। इस स्कूल की 9 लड़कियां अभी राश्ट्रीय स्तर के एक कार्यक्रम में चण्डीगढ़ में अपने मधुर गीतों की प्रस्तुती देने के लिए गई हुई हैं। इस स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें, वर्दी, बस्ते, जूते व गर्म कपड़े और कम्बल मुफ्त प्रदान किए जाते हैं ।
इस मौके पर गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव एडवोकेट राम मोहन राय, माता सीता रानी सेवा संस्था की महासचिव प्रिया लूथरा, स्कूल की मुख्याधियापिका पूजा सैनी, षिक्षिका रोज़ी चावला, षालिनी जुनेजा, सोनिया गर्ग, रिया और संस्था द्वारा संचालित परिवार परामर्ष केन्द्र की परामर्षदात्री रेहाना खान मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Comments