“महिला आरक्षण बिल” पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन.
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “महिला आरक्षण बिल” पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत में लगभग 50% आबादी महिलाओं की है।इस बिल के कानून बनने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फ़ीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। महिला आरक्षित सीटों का प्रस्ताव किसी भी समाज के विकास में सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रस्तावना के माध्यम से, हम एक न्यायपूर्ण समाज की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे महिलाएं सियासी निर्णयों मैं भी अपनी आवाज सुना सकेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए बताया कि इस तरह का विधेयक न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने राजनीति विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. किरण मदान को इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए बधाई दी, जो छात्रों को राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक बनाएगी। इसके उपरांत डॉक्टर किरण मदान ने बताया आज महिलाएं जहां किसी भी क्षेत्र में पुरुष वर्ग से पीछे नहीं है वहां इस तरह का विधेयक महिलाओं को राजनीतिक स्तर पर समाज में अपनी भागीदारी दिखाने का अवसर देता है। प्रतियोगिता में एम.ए राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान विभाग से प्रोफेसर खुशबू, प्रोफेसर राहुल, प्रोफेसर विकास, एवं प्रोफेसर मोहित मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments