ठगी गई 2 लाख 10 हजार रूपए की राशि फ्राड अकाउंट से पीड़ित के खाते में वापिस मगवाई.
थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने गांव पाथरी निवासी राजपाल के साथ हुई 2 लाख 10 हजार रूपए ठगी की वारदात को सुलझाते हुए फ्राड अकाउंट से पीड़ित के खाते में पूरी राशि वापिस मंगवाई
BOL PANIPAT : 29 दिसम्बर 2022, उरलाना चौकी इंचार्ज एएसआई प्रदीप ने बताया कि उरलाना चौकी में गांव पाथरी निवासी राजपाल पुत्र लेखराम ने शिकायत देकर बताया था कि वह खेड़ी बाड़ी का काम करता है। उसने एचडीएफसी बैंक में क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने के लिए मई में बैंक में तैनात मोहित खत्री नाम के बैंककर्मी से संपर्क किया था। मोहित खत्री ने उसको बैंक में तैनात मुकुल नाम के युवक से मिलवाया। मुकुल ने उससे पेन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात की फोटो कापी ले ली। 6 मई को मुकुल ने फोन कर बताया की उसकी सिबल खराब है, वह ओटीपी भेज रहा है। कुछ देर बाद उसके नंबर पर ओटीपी आया तो उसके मुकुल को वह ओटीपी बता दिया। 10 मई को उसने खाता चैक किया उसके अकांउट से 2 लाख 10 हजार रूपए कटे मिले। उसके खाते से उक्त पैसे तीस-तीस हजार की 7 ट्रांजेक्शन में ट्रांसफर किये गए। राजपाल ने शिकायत में बताया कि मुकुल व मोहित ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से पैसे निकाले है। राजपाल की शिकायत पर थाना मतलोडा में आईपीसी की धारा 406,420 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी।
एएसआई प्रदीप ने बताया की पुलिस टीम द्वारा मामले में बैंककर्मी मुकुल व मोहित खत्री को शामिल जांच कर पूछताछ की गई। जांच में दोनों की कोई मिली भगत सामने ना आने पर पुलिस टीम ने बैंक से पीड़ित के खाते से ट्रांसफर हुई राशि का विवरण लिया। पैसे यश बैंक के एक खाते में जमा होने बारे ज्ञात हुआ। पुलिस टीम ने कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए यश बैंक को मेल कर उक्त धोखाधढ़ी बारे जानकारी दी गई। बैंक से जानकारी मिली पैसे इप्पोपे के माध्यम से आए है। पुलिस टीम ने पैसे की रिकवरी के लिए इप्पोपे के नोडल ऑफिसर को नोटिस भेजा गया।
एएसआई प्रदीप ने बताया की पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत विभिन्न प्रक्रियां पूरी करने उपरांत उक्त फ्रॉड अकाउंट से 28 दिसम्बर को पीड़ित के खाते में ठगी गई पूरी 2 लाख 10 हजार रूपए की राशि वापिस मंगवाई गई। ठगी गई राशि वापिस खाते में पाकर गांव पाथरी निवासी राजपाल के चेहरे पर मुस्कान लौटी। उसने इसके लिए पानीपत पुलिस का धन्यवाद भी किया।

Comments