अश्लील वीडियो वारयल करने की धमकी देकर युवक से 58.55लाख रूपये की जबरन वसूली करने मामले गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 06 मई 2024, थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी एक युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर छीना, झपटी व 58 लाख 55 हजार रूपये की जबरन वसूली करने मामले में पुलिस रिमांड पर चल रही महिला आरोपी मनीषा व उसके साथी आरोपी कृष्ण की निशानदेही पर सोमवार को सीआईए थ्री पुलिस ने गिरोह के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राकेश निवासी हरिसिंह कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि घर पर उसकी पत्नी मंगलवार व शनिवार को चौकी लगाती है। हरि नगर निवासी महिला मनीषा अपने भाई व भाभी के साथ चौकी पर आती थी। मनीषा ने उसका व पत्नी का फोन नंबर ले लिया। मार्च 2023 में मनीषा का उसके पास फोन आया। मनीषा ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए कहा कि बच्चों की स्कूल की फीस देनी है उसे 5 हजार रूपये चाहिए। वह हरि सिंह कॉलोनी में कमरे पर पहुंचा तो मनीषा व कृष्ण निवासी घरौंडा कमरे पर मिले। मनीषा ने उसको पीने के लिए ठंडा पानी दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद उसको निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना ली। दोनों ने उससे सोने की चेन, अंगूठी व 5 हजार रूपये छिन लिए। आरोपियों ने पुलिस केस का भय दिखाकर व अश्लील वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उससे 10लाख रूपये की मांग कि और स्टांप ले लिया। आरोपी मनीषा व कृष्ण वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उससे 40 लाख रूपये कैश व 18 लाख 40 हजार 130 रूपये ऑनलाइन खातें में ट्रांसफर करवा कर जबरन वसूली कर ली। अब मनीषा व कृष्ण ने 2 मई को धमकी देकर 15 हजार रूपये मांगे। उसने नोटो के फोटो लेकर हरि सिंह कॉलोनी में कमरे पर दोनों को पैसे दे दिए। दोनों आरोपी अश्लील वीडियों वारयल करने की धमकी देकर उससे अब तक कुल 58 लाख 55 हजार 130 रूपये की जबरन वसूली कर चुके है। इसके बाद उसने इसकी पुलिस को शिकायत दी।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला आरोपी मनीषा व उसके साथी आरोपी कृष्ण को गिरफतार किया था। पुलिस ने इनके पास से 15 हजार रूपये बरामद किये थे।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी मनीषा व कृष्ण को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। दोनों आरोपियों ने रिमांड के दौरान अपने साथी आरोपी राकेश निवासी हरिसिंह कॉलोनी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को आरोपी राकेश को हरिसिंह कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी मनीषा व कृष्ण ने हिस्से में आए जबरन वसूली के ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी मनीषा के कब्जे से बचे 1.50लाख व आरोपी कृष्ण के कब्जे से 2लाख रूपये बरामद कर सोमवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी मनीषा व कृष्ण को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व आरोपी राकेश को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी राकेश से उसके हिस्से में आई जबरन वसूली की नगदी बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments