डी0ए0वी0 नेशनल स्पोर्ट्स गर्ल्स- 2022 (राष्ट्रीय स्तर) की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि पर प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने स्वर्ण पदक विजेता छात्राओं को किया सम्मानित
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सोमवार दिनांक 2 जनवरी 2022 को डी0ए0वी0 नेशनल स्पोर्ट्स गर्ल्स-2022 (राष्ट्रीय स्तर) की विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता डी0ए0वी0 विश्वविद्यालय जालंधर, पंजाब में आयोजित की गई। स्कूल परिसर में इन छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कक्षा बारहवीं से सिमरन, कक्षा ग्यारहवीं से तमन्ना एवं कुश्ती चैंपियनशिप में कक्षा आठवीं से सौम्या ने स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँचाया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन छात्राओं ने अपनी सूझ-बूझ एवं चिंतन क्षमता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इन छात्राओं ने स्कूल के नाम के साथ-साथ पानीपत के नाम को भी बुलंदियों पर पहुँचाया है। मस्तिष्क के विकास के साथ-साथ शारीरिक शक्ति का होना अति आवश्यक है जो कि खेलों से ही संभव है। खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सहिष्णुता, धैर्य, साहस के साथ-साथ सद्भावना, भाईचारे की भावना का विकास होता है। सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्येक बच्चे को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए उन्होंने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड, खेल विभागाध्यक्ष प्रशिक्षकगण एवं बच्चे मौजूद रहे।

Comments