अनुदान हेतु बायोगैस संयत्र के लिए करना होगा ऑनलाईन आवेदन।
BOL PANIPAT : 20 जनवरी। केन्द्रीय नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय के बायोगैस कार्यक्रम के तहत अनुदान पर बायोगैस संयत्र लगवाएं। कृषि विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला में वर्ष 2022-23 के दौरान 20 बायोगैस संयत्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें से 15 बायोगैस संयंत्र सामान्य वर्ग के लिए व अनुसूचित जाति के 5 प्लांट शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि एक से छ: घन मीटर क्षमता के बायोगैस प्लांट पर अनुदान के इच्छुक पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करें। उन्होंने बताया कि बायोगैस प्लांट के लिए अनुदान की नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत एक घन के छ: घन मीटर तक का बायोगैस प्लांट लगाने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना होगा। अलग-अलग क्षमता वाले प्लांट पर आकार कि हिसाब से अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर बायोगैस का प्रयोग स्वच्छ ऊर्जा के रूप में बढ़ा हुआ है। एक से छ: घन मीटर तक के बायोगैस प्लांट घरेलू उपयोग के लिए सबसे बेहतर विकल्प है।

Comments