किसान पॉली व नैट हाउस लगाने के लिए 15 तक करें आवेदन- डी.सी.
BOL PANIPAT , 9 फरवरी। प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को वर्ष 2021-22 व वर्ष 2022-23 के लिए पॉली एवं नैट हाऊस लगाने के लिए सुनहरी मौका देते हुए पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2022 है। डी.सी. सुशील सारवान ने बताया कि आवेदक का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में आवेदन कर चुके बागवानी किसानों को पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
यदि वे आवेदन करते हैं तो उनके पूर्व के आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान जिला बागवानी अधिकारी कार्यालय या उद्यान विभाग, हरियाणा कार्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2582322 अथवा विभाग की वैबसाइट लॉगिन कर सकते हैं।

Comments