Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


गणतंत्र दिवस पर न्यायालय परिसर में जिला सत्र एवं न्यायाधीश ने फहराया तिरंगा.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 26 जनवरी। 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मेें जिला न्यायालय परिसर में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़ी धुमधाम से किया गया। इस समारोह में जिला सत्र एवं न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एडीजे सीमा सिंघल, सीजीएम अमित गर्ग, एसीजेएम प्रदीप चौधरी सहित बार एसोसिएशन के प्रधान अमित कादियान एवं अन्य वकील भी मौजूद रहे।

Comments