जिला परिषद् प्रधान व उपप्रधान ने ली पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
उपायुक्त ने लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में दिलाई शपथ
BOL PANIPAT : 24 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल पर कॉन्फ्रेस हॉल में जिला परिषद् प्रधान पद के लिए ज्योति शर्मा एवं उपप्रधान पद के लिए आर्य सुरेश मलिक को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लोकसभा सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता एवं अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डïा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी सहित तमाम नवनिर्वाचित जिला परिषद् के सदस्यों एवं जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रधान एवं उपप्रधान को सांसद ने करवाया पदभार ग्रहण
जिला परिषद् के प्रधान एवं उपप्रधान के शपथ कार्यक्रम उपरान्त लोकसभा सांसद संजय भाटिया एवं उपायुक्त सुशील सारवान ने लघु सचिवालय स्थित जिला परिषद् प्रधान कार्यालय में प्रधान ज्योति शर्मा एवं उपप्रधान आर्य सुरेश मलिक को उनके कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया।
इसके उपरान्त प्रधान एवं उपप्रधान ने सांसद एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास की नीतियों के अनुसार काम करते हुए अपने क्षेत्र को विकास की दृष्टि से मजबूत करने का काम करेंगे।

Comments