Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घूसकर गन पाॅइंट पर जैवरात व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 फरवरी 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने समालखा के विकास नगर में घर में घूसकर महिला से हथियार के बल पर जैवरात व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ माया पुत्र महेंद्र निवासी गांव गुमड़ गन्नौर सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक हथवाला रोड पर खदान के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान रोहित उर्फ माया पुत्र महेंद्र निवासी गांव गुमड़ गन्नौर सोनीपत के रूप में बताते हुए दो सप्ताह पहले दिन के समय समालखा के विकास नगर में एक मकान में घूसकर महिला से पिस्तौल के बल पर जैवरात व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना समालखा में बबीता पत्नी राधेश्याम निवासी विकास नगर समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व छीने गए जैवरात, नगदी व वारदात में प्रयोग किया पिस्तौल बरामद करने के लिए गिरफ्तार आरोपी रोहित को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

थाना समालखा में विकास नगर निवासी बबीता पत्नी राधेश्याम ने शिकायत देकर बताया था की वह समालखा के विकास नगर में सूरजभान के मकान में किराये पर रहती है। मकान की पहली मंजिल पर प्रीति पुत्री रमेश निवासी रूद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड भी परिवार सहित किराये पर रहती है। 23 जनवरी को दोनों घर पर थी। साय करीब 4 बजे एक अज्ञात लड़का घर के अंदर आया और कहने लगा की वह मकान मालिक का साला है। उसने पीने के लिए पानी मांगा। वह घर के आंगन से पानी लेने घर के अंदर गई तो वह लड़का पीछे से अंदर आ गया और पिस्तौल निकालकर डराते हुए उससे कानों की बाली, अंगूठी व प्रीति से 10 हजार रूपए छीनकर ले गया। बबीता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 379बी, 452 व आर्म्स एक्ट के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments