Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी-अडानी के पुतले फूंके

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 8, 2023 Tags: , , , , ,

जनता के हितों को दांव पर लगाकर एक उद्योगपति को बचा रही है मोदी सरकार : सुखबीर सिंह मलिक

BOL PANIPAT , 8 फरवरी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने (पानीपत जिले) में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी के पुतले फूंके। आप कार्यकर्ताओं ने मोदी और अडानी की दोस्ती को कोसते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी कार्यकर्ताओं ने संजय चौक पर मोदी और अडानी के पुतले फूंके।

राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुखबीर मलिक ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवाद के नाम पर अडानी का घोटाला दबाना चाहती है। केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व से लेकर पूरी सरकार अडानी को बचा रही है।

उन्होंने कहा कि अडानी की कंपनियों को 7 हजार करोड़ रूपया पीएनबी बैंक, साढ़े 36 हजार करोड़ रूपया एलआईसी का और 21 हजार करोड़ रूपया एसबीआई का अडानी का कम्पनियों में लगा हुआ था। जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा अडानी की कम्पनियां ले डूबी।

सुखबीर मलिक ने कहा कि हिन्डनबर्ग के खुलासे के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री अडानी का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी, लेकिन पिछले आठ साल में एक व्यक्ति की सम्पत्ति में 230 गुना इजाफा हुआ।

पूर्व जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और सेबी जैसी कम्पनियों की नाक के नीचे देश का सबसे बड़ा घोटाला हो गया। उन्होंने कहा कि बिना सरकार की मिलीभगत से ये नहीं हो सकता। आम आदमी पार्टी सांसद में जेपीसी बना कर जांच करवाने की मांग करती है या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज इस घोटाले की जांच करें।

पूर्व जिला प्रवक्ता इकबाल पानीपति कहा कि अडानी के कंपनियों के करीब 9 लाख करोड़ के शेयर डूब चुके हैं। मोदी सरकार ने एसबीआई, एलआईसी और अन्य बैंकों में जमा जनता के खून पसीने के पैसों को अडानी की कंपनियों में लगा कर डूबो दिया। केंद्र सरकार की शह पर अडानी ने अरबों खरबों की काली कमाई की। वहीं बढ़ती मंहगाई से देश की जनता को लगातार समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जनता को मोदी-अडानी की दोस्ती के मायने समझ चुकी है। इस मौके पर दीपक बग्गा, राज कुमार मुंडे, देवेंन सलुजा, हरीश सलुजा अजय शर्मा, मनमोहन सिंह नीलम प्रणामी, राजेश छोकर,जॉनी चावला, योगेश कौशिक ईक़बाल पानीपती शाकिर अली, वीरेंद्र आर्य डॉ सुरेंद्र सिंह मांडी, सुमेर खंडरा,डॉ जय सिंह, प्रितपाल, दीपक चौहान, डॉ सुरेश चौहान, मीनू, रेखा दहिया, देवीदयाल एसडीओ रिटायर, अर्जुन सिंह,पवन कोहली, प्रमोद शुक्ला एवम बहुत से कार्यकर्ता शामिल हुए

Comments