दाल का स्टोक अपलोड करना जरूरी
BOL PANIPAT , 11 फरवरी। जिला खादय एवं पूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्राप्त निर्देशानसार सभी दाल मिल मालिकों को दाल के थोक व परचुन विक्रताओं आदि को अपना दाल का स्टोक केंद्र सरकार के पोर्टल एचटीटीपीएस:// एफसीएआईएनएफओडब्ल्युईबीडाटएनआईसीडाटइन/पीएसपी पर अपलोड करना जरूरी है। उपरोक्त सभी इस पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड स्वयं बना कर खुद को पंजीकृत करेंगे और साप्ताहिक रूप से इस पोर्टल पर दाल का स्टोक अपलोड करेंगे।
जिला खादय एवं पूर्ति नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग प्रकार की दालें जैसे चना, उड़द, मसुर मूंग व अरहर का अलग-अलग स्टोक अपलोड करेंगे, जबकि एक ही प्रकार की दाल जैसे मुंग छिलका, मूंग धुली व मूंग साबूत को एक ही दाल माना जायेगा। इसके अतिरिक्त फिल्ड स्टाफ को निर्देशदिये गये हैं कि दाल की जमा खोरी व दाल के साप्ताहिक मूल्य की निगरानी करते हुए साप्ताहिक जांच करेंगे।

Comments